केंद्रीय विद्यालय के एक शिक्षक ने की अपनी के छात्रा से छेड़छाड़ – 24×7 Khabre Fatafat

0
7

पिथौरागढ़ जिले में केंद्रीय विद्यालय के एक शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। धारचूला पुलिस ने रविवार को आरोपी शिक्षक और पॉक्सो के एक अन्य मामले के आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। आरोपी शिक्षक हल्द्वानी निवासी है। कोतवाल कुंवर सिंह रावत के अनुसार, पीड़ित छात्रा के परिजनों ने बीते दिनों केंद्रीय विद्यालय में तैनात हल्द्वानी निवासी शिक्षक गोविंद सिंह नगरकोटी के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी, शिक्षक नगरकोटी के खिलाफ धारा 354अ, 354ई तथा पॉक्सो एक्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाल ने बताया कि रविवार को आरोपी शिक्षक गोविंद नगरकोटी और पॉक्सो के एक अन्य मामले में ग्रामसभा चल निवासी जीवन चलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here