पार्किंग से लेकर खाने-पीने की सुविधा ,कुछ माह बाद बदली हुई नजर आएगी यहाँ के सड़क – 24×7 Khabre Fatafat

0
31

 यह मुख्य सड़क है जहां से देश-विदेश से आने वाले लोग गुजरते हैं। इससे यह सड़क उन्हें आकर्षित करेगी। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक इस कार्य को पूरा करना है। यहां लोगों को पार्किंग से लेकर खाने-पीने की सुविधा मिलेगी।

 राजघाट से शांति वन की ओर जाने वाली सड़क का लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। यह सड़क पर्यटकों को आकर्षित करेगी। सड़क पर पैदल पथ बनाए जा रहे हैं। यहां साइकिल ट्रैक बनाया जा रहा है। यहां सर्विस रोड भी बनाई गई है।

पार्किंग के लिए की गई व्यवस्था

पार्किंग के लिए भी अलग से जगह बनाकर व्यवस्था की गई है। सड़क को बनाने के लिए विशेष रूप से लाल पत्थर व कोटा पत्थर का उपयोग किया जा रहा है। सड़क की सुंदरता बढ़ाने के लिए हरित क्षेत्र भी बनाया गया है। जिसमें लिली के पौधे, वडाला व किन्ना समेत कई तरह के पौधे लगाए गए हैं।

लगाई जा रही रंग-बिरंगी लाइटें

यहां सड़क को आकर्षक बनाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटों को यहां लगाया जा रहा है। इस सड़क का पांच सौ मीटर तक सुदंरीकरण किया जा रहा है। सड़क से गुजरने वाले लोगों की सुविधा के लिए यहां बैठने के लिए लाल पत्थर से बनी बेंच भी लगाई जा रही हैं। यहां लोग घूमने के साथ खान-पान का आनंद भी ले सकते हैं। इसके लिए पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए खान-पान के स्टाल लगाने की भी व्यवस्था की गई है।

कुछ माह बाद बदली हुई नजर आएगी सड़क की तस्वीर

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि यहां आर्ट वार्क को भी प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें फाइबर व पत्थर की मूर्तियां लगाई जाएंगी। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता आर के पोशवाल ने बताया कि इस सड़क की कुछ माह बाद तस्वीर बदली हुई नजर आएगी। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here