जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार बांसुरी से कौन से उपाय करना होगा शुभ – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस साल 18 अगस्त को गृहस्थ लोग मनाएंगे। मान्यता है कि जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी के कुछ खास उपाय करना लाभकारी होगा। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार बांसुरी से कौन से उपाय करना होगा शुभ।

 भगवान श्रीकृष्ण को सबसे प्रिय बांसुरी माना जाता है। माना जाता है कि भगवान कृष्ण की तस्वीर के पास बांसुरी रखने से सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। वास्तु शास्त्र में भी बांसुरी का अधिक महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बांसुरी रखने से सिर्फ शुभता या शांति ही नहीं आती बल्कि घर में मौजूद वास्तु दोष भी समाप्त हो जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस साल जन्माष्टमी के दिन बांसुरी के कुछ वास्तु उपाय किए जाए, तो काफी शुभ होगा।

जन्माष्टमी पर करें ये बांसुरी संबंधी ये उपाय

व्यापार में लाभ के लिए

व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है या फिर अन्य किसी तरह की दिक्कत बनी ही रहती है, तो बांस से बनी बांसुरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण का पूजा करने के अपनी दुकान या ऑफिस की छत पर बांसुरी लटका दें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

वैवाहिक जीवन के लिए

वैवाहिक जीवन में हमेशा कलह बनी रहती है। पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अनबन होती रहती हैं, तो बांसुरी का इस्तेमाल करके दांपत्य जीवन में मिठास ला सकते हैं। इसके लिए दो बांसुरी लेकर बेड की बीम में लाल धागे या फिर रिबन से बांध दें। ऐसा करने से आपका रिश्ता और मजबूत हो जाएगा।

आर्थिक स्थिति के लिए

पैसों की तंगी का सामना कर रहे है या फिर लगातार कर्ज में डूबे चले जा रहे है, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, चांदी की बांसुरी को घर में रखें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा भी हमेशा बनी रहेगी।

घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए बांसुरी जरूर रखें। इससे लाभ मिलेगा।

शनि के प्रकोप से बचने के लिए

जिन व्यक्तियों की कुंडली में शनिदेव का प्रकोप है। उन्हें बांसुरी से ये उपाय करना शुभ होगा। इसके लिए एक बांसुरी लेकर इसमें चीनी या फिर बूरा भरकर किसी निर्जन स्थान में दबा दें। ऐसा करने से शनि की साढ़े साती और ढैय्या के दोष से भी राहत मिलेगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here