राजस्थान में कोरोना के बाद स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता – 24×7 Khabre Fatafat

0
65

राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई वहीं 613 नये मामले सामने आये हैं। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद स्वाइन फ्लू ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी हैराजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई वहीं 613 नये मामले सामने आये हैं। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद स्वाइन फ्लू ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्वाइन फ्लू के 90 मामले सामने आए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक के बाद देश में सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मामले में राजस्थान में है। वहीं बुधवार को प्रदेश में कोरोना से 2 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बुधवार को झालावाड़ और बांसवाड़ा में कोरोना वायरस संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई, जिससे राज्य में अब तक इस घातक बीमारी से मरने वालों की संख्या 9592 हो गई है।

राजस्थान में स्वाइन फ्लू के बढ़े मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट अलर्ट कर रही है। इसके मुताबिक इन्फ्लुएंजा ए एच1एन1 के देश में सबसे ज्यादा मामले कर्नाटक और राजस्थान में सामने आए हैं। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि राज्य में इस साल अब तक डेंगू-मलेरिया से ज्यादा मौतें स्वाइन फ्लू से हुई है। स्वाइन फ्लू से प्रदेश में औसतन हर महीने एक रोगी दम तोड़ रहा है। इस साल 8 अगस्त तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 130 मरीज सामने आ चुके, जिनमें से सात रोगियों की मौत हो चुकी है। इधर, बारिश के साथ डेंगू के मामले भी बढऩे लगे हैं। मलेरिया काबू में है।

परिवहन मंत्री को स्वाइन फ्लू

राज्य के परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला को स्वाइन फ्लू हो गया है। मंत्री ने खुद को आईसोलेट कर लिया है। परिवहन मंत्री ने खुद ट्ववीट कर हाल ही में यह जानकारी दी थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार मौसमी बीमारियों को प्रकोप बढ़ रहा है। मलेरिया, डेंगू के बाद स्वाइन फ्लू के केस बढ़ना चिंता का विषय है। स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीना ने प्रदेशवासियों से मौसमी बीमारियों के सावधानी बरतने की अपील की है। बुधवार को राज्य में 613 नये कोरोना वायरस संक्रमित मरीज पाये गये हैं। जिससे राज्य में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 12,99,007 हो गई। वहीं वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4158 हो गई। उन्होंने बताया कि बुधवार को मिले 613 संक्रमित मरीजों में राजधानी जयपुर में 159, अलवर में 105, उदयपुर में 94, भरतपुर मे 51, अजमेर में 42, जोधपुर में 30, नागौर में 20 नये संक्रमित मरीज शामिल है। बुधवार को 595 मरीज संक्रमित मुक्त हुए है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here