राजस्थान में रक्षाबन्धन के पर्व पर निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी महिलाएं  – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

राजस्थान में रक्षाबन्धन के पर्व पर महिलाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निःशुल्क यात्रा के लिए प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। गहलोत के इस निर्णय से बालिकाओं एवं महिलाओं को रक्षाबन्धन के दिन 11 अगस्त (गुरुवार) को राजस्थान रोडवेज की समस्त श्रेणी की बसों (वातानुकूलित, वॉल्वो एवं अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों के अतिरिक्त) में राजस्थान राज्य की सीमा में निःशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी।
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को उक्त सुविधा के व्यय का पुनर्भरण राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क यात्रा पुनर्भरण मद में उपलब्ध प्रावधान में से किया जाएगा।

मुफ्त यात्रा का लाभ 10 अगस्त से

एसी और वॉल्वो बसों में यात्रा के लिए चार्ज देना पड़ेगा। इसके साथ ही फ्री ट्रेवल का लाभ केवल राजस्थान की टेरिटरी (सीमा) में ही मिलेगा। राजस्थान से बाहर जाने पर पैसे देने होंगे। मुफ्त यात्रा का लाभ 10 अगस्त रात 12 बजे से मिलना शुरू होगा जो 11 अगस्त की रात 11:59 बजे तक मिलेगा। एडवांस टिकट के अलावा राखी वाले दिन बस के अंदर भी परिचालक की ओर से जीरो बैलेंस वाले टिकट जारी किए जाएंगे। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार पूरे राज्य में वर्तमान में करीब 3500 से ज्यादा बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों को राखी वाले दिन भी चलाया जाएगा। बसों में महिलाओं की ज्यादा भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे भी बढ़ाए जा सकते है।

पिछली बार भी मिली थी राहत 

उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने पिछली बार भी रक्षाबंधन पर महिलाओं एवं बालिकाओं को यह छूट प्रदान की थी। हालांकि, सीएम गहलोत के आदेश के बावजूद कई जिलों में परिचालकों ने आदेश नहीं मिलने का बहाना बनाकर महिलाओं और बालिकाओं को लाभ से वंचित कर दिया था। हालांकि, बार में उच्च अधिकारियों की सख्ती के बाद फ्री यात्रा का लाभ मिला।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here