शादी समारोह से लौट रही कार की पेड़ से हुई टक्कर, एक बच्चे की मौत, सात लोग जख्मी – 24×7 Khabre Fatafat

0
29

उझानी थाना क्षेत्र के एक गांंव निवासी परिवार शादी समारोह में शामिल होने बरेली गया था। मंगलवार सुबह लौटते समय बदायू-दातागंज मार्ग पर उकनी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए और एक मासूम बच्‍चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया और मृतक का शव पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

उझानी थाना क्षेत्र के गांव बसोमा निवासी प्‍यारी में परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने सोमवार को बरेली के फरीदपुर गए थे। समारोह संपन्न होने के बाद कार में सवार होकर परिवार के सभी 8 लोग वापस बसोमा आ रहे थे। लौटते समय उनकी कार बदायूं दातागंज मार्ग पर साईं की तकिया के पास मंगलवार सुबह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे में कार सवार सात वर्षीय नवाजिज की जान चली गई। जबकि प्यारे मियां, अब्दुल कलाम, जुल्फिकार, मु यूनुस, फकीरी बेगम समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं नवाजिज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद बसोमा से परिवार के अन्य लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here