अग्‍न‍िपथ योजना पर CM नीतीश कुमार ने साधी चुप्पी, तेजस्‍वी यादव ने बताया कारण – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

पटना: अग्‍न‍िपथ योजना को लेकर विरोध-प्रदर्शन जारी है। जी दरअसल आज सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है, हालांकि इस बंद की कहीं कोई पुष्टि नहीं है। वहीँ दूसरी तरफ बिहार में इतने हंगामे के बाद भी सीएम नीतीश कुमार का कोई बयान नहीं आया है और इसी को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। जी दरअसल उन्‍होंने नीतीश कुमार की चुप्‍पी के पीछे का कारण बताया है। बीते रविवार को एक न‍िजी चैनल से बातचीत के दौरान तेजस्‍वी यादव ने कहा कि, ‘ये विरोध-प्रदर्शन का पूरा माहौल सरकार ने ही तैयार किया है। सरकार को रोजगार देना चाहिए था, ना की रोजगार छीनना। लोगों ने सरकार को हर साल दो करोड़ रोजगार देने के लिए वोट दिया था, लेकिन सरकार रेलवे का निजीकरण कर रही है। सेना में जो लोग जा रहे हैं, उसे बेरोजगार कर रही है।’

इसी के साथ तेजस्‍वी ने सवाल उठाया कि ‘अग्‍न‍िपथ योजना के तहत बहाल होने वाले युवक चार साल के बाद कहां जाएंगे? भूख की आग सबसे बड़ी आग होती है, अग्‍न‍िपथ क्‍या है?’ आप सभी को बता दें कि इसी दौरान अग्‍निवीरों के लिए चार साल के बाद आरक्षण देने की बात पर तेजस्‍वी यादव ने कहा कि, ‘सरकार ने स्‍थायी नौकरी का वादा किया था, बिहार के 19 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही गई थी, इन सबका क्‍या हुआ? ये सरकार, ठग सरकार है।’

वहीँ बिहार में हिंसा के बाद JDU-BJP के आमने-सामने होने के प्रश्‍न पर तेजस्‍वी ने कहा, ‘लोग समझ रहे हैं कि मांग सही है। सीएम नीतीश कुमार की चुप्‍पी के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि पीएम (PM) इस मुद्दे पर अब तक क्‍यूं चुप हैं?’ आप सभी को हम यह भी बता दें कि अग्‍न‍िपथ योजना को लेकर नीतीश कुमार की चुप्‍पी पर जेडीयू के मंत्री श्रवण कुमार ने भी रविवार को बयान दिया था। जी दरअसल उन्‍होने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार शालीन रहते हैं और सोच-विचार कर कोई कदम उठाते हैं। वह जो करते हैं राज्‍य और राष्‍ट्र के हित में करते हैं। मैं समझता हूं कि नीतीश कुमार ऐसे नेताओं में नहीं हैं, जो गलत को भी सही और सही को भी गलत कर दे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here