संबित पात्रा ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कही यह बात – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज यानी सोमवार को नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर ‘गांधी परिवार’ को अपने निशाने पर लिया है। जी दरअसल उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि ईडी प्रवर्तन निदेशालय है, ‘एंटाइटेलमेंट डिमांड’ नहीं। केवल यही नहीं बल्कि संबित ने अपने बयान में यह भी कहा, “कांग्रेस की मांग है कि हम ‘फर्स्ट फैमिली’ से आते हैं और हमारी जांच कैसे हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने भी यही कहा कि उन्हें मुकदमे का सामना करना पड़ेगा।”

जी दरअसल संबित पात्रा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “इस देश में कोई महारानी विक्टोरिया या राजकुमार नहीं है कि उनकी जांच नहीं होगी, कानून सभी के लिए समान है। भ्रष्टाचार के मामले में हर किसी की जांच की जा रही है। जनता एक परिवार की संलिप्तता और नेशनल हेराल्ड घोटाले के माध्यम से देश के धन के दुरुपयोग में राहुल गांधी की भूमिका के बारे में जानती है।” आप सभी जानते ही होंगे कि नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी आज फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए हैं। जी हाँ और इससे पहले ईडी ने 17 जून यानी शुक्रवार को उनसे पूछताछ के लिए चौथी बार तलब किया था। हालाँकि उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी की सेहत का हवाला देते हुए ईडी से उन्हें 17 से 20 जून तक पूछताछ के लिए पेश होने से छूट मांगी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

जी दरअसल कांग्रेस सांसद ने गुरुवार के लिए भी छूट मांगी थी, जिसकी अनुमति दे दी गई। उसके बाद राहुल गांधी कथित मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी ईडी के समक्ष पेश हुए थे और जांच एजेंसी ने 8 घंटे से अधिक समय तक उनसे ‘एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ (AJL) और इसका स्वामित्व रखने वाली कंपनी ‘यंग इंडियन’ से जुड़े निर्णयों में उनकी निजी भूमिका के बारे में पूछताछ की थी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here