राहुल साहू के रेस्क्यू के लिए चल रहे अभियान में सांप, बिच्छू ने बढ़ाई चिंता, सीएम ने कही ये बात…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
63

पिछले चार दिनों से जांजगीर-चांपा जिले के पिहरीद में राहुल साहू के रेस्क्यू के लिए चल रहे अभियान में सुरंग के रास्ते में चट्टान, सांप-बिच्छू और बोर के बढ़ते जल स्तर ने रेस्क्यू टीम की चिंता बढ़ा दी है। इन तमाम चुनौतियों के बीच जिला प्रशासन द्वारा ड्रिलिंग का कार्य लगातार कराया जा रहा है।

बोर में जल स्तर के बढ़ने और मौसम के बदलाव से अंधड़-पानी जैसी कठिनाईयों के बावजूद रेस्क्यू टीम पूरे हौसले से राहुल को बोर से सकुशल बाहर निकालने के काम में लगातार जुटी है। राहुल को समय-समय पर केला, फ्रूटी, ग्लूकोज, ऑक्सीजन दिया जा रहा है। राहुल को बोर में फंसे हुए चार दिन हो गए हैं। इस वजह से वो कुछ कमजोर हो गया है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है राहुल के स्वास्थ्य को लेकर सभी की चिंता बढ़ती जा रही है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार इस पूरे रेस्क्यू अभियान पर नजर रखे हुए हैं। वे समय-समय पर राहुल के परिजनों से बात कर उन्हें हौसला दे रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए दिशा-निर्देश दे रहे हैं। रेस्क्यू स्थल पर मेडिकल टीम को भी अलर्ट रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सांप-बिच्छू मिलने की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एंटी-वेनम और सर्प विशेषज्ञ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। पूरे गांव के बोरो को चालू रखकर जल स्तर घटाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसईसीएल, रोबोट विशेषज्ञ इस बचाव अभियान में लगातार जुटे हुए हैं।10 जून की रात 10 बजे से राहुल के रेस्क्यू का ऑपरेशन जारी है। मुख्यमंत्री की निगरानी में राहुल को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी और बड़ी-बड़ी मशीनरी, एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है, जो 24 घंटे बिना रूके राहुल को बोर के गड्ढे से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अलर्ट मोड में हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here