अगर आप भी गर्मी से छुटकारा पाने के लिए किसी ठंडी जगह की सैर करना चाह रहे हैं तो आज ही उठाएं IRCTC के पैकेज का लुफ्त – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

IRCTC Kashmir Package: भारत के उत्तरी हिस्से में मौजूद कश्मीर को यूं ही धरती का स्वर्ग नहीं माना जाता। यहां के बर्फ से ढके पहाड़ और खूबसूरत वादियों में कोई भी खो सकता है। यही वजह है कि सभी लोग ज़िंदगी में एक बार कश्मीर ज़रूर जाना चाहते हैं। खासतौर पर गर्मी की छुट्टियों में लोग यहां जाने की प्लानिंग करते हैं। अगर आप भी कश्मीर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जानें IRCTC के बजट फ्रेंडली पैकेज के बारे में, जिससे आप आसानी और बजट में कश्मीर का मज़ा ले सकते हैं। तो आइए जानें इस पैकेज के बारे में…

दिल्ली के अलावा यूपी, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, एमपी जैसे राज्यों में इस वक्त पारा 44 के करीब पहुंचा हुआ है। ऐसे में अगर आप गर्मी से कुछ दिन की शांति चाहते हैं, तो कश्मीर ज़रूर जाएं। आइए जानें कि IRCTC के Paradise On Earth-Kashmir पैकेज टूर में क्या-क्या शामिल है।

पैकेज में क्या-क्या है शामिल

कितने दिन का होगा ट्रिप: 6 दिन और 7 रात

पैकेज का नाम: पैराडाइस ऑन अर्थ (Paradise On Earth-Kashmir)

कौन-सी जगहें हैं शामिल: श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग

ट्रैवलिंग मोड: फ्लाइट (शाम 7 बजे बेंगलुरू से)

टूर की तारीख: 25 सितंबर 2022

श्रीनगर में होटल: होटल ग्रैंड कैसर या इसी तरह का कोई होटल

श्रीनगर में हाउसबोट: स्टरि्लिंग हाउसबोट या इसी तरह की कोई

मील प्लान: ब्रेकफास्ट (5) और डिनर (5)

फ्लाइट की पूरी जानकारी

फ्लाइट 15 सितंबर को बेंगलुरु से सुबह 7 बजे उठान भरकर दिल्ली सुबह 9:40 पर पहुंचेगी।

उसके बाद 10:30 बजे दिल्ली से उठान भरकर 11:55 पर श्रीनगर पहुंचगी।

वापसी की फ्लाइट 30 सितंबर को है, जो श्रीनगर से 13:45 पर चलकर दिल्ली 15:20 पर पहुंचेगी।

फिर दिल्ली से 16:05 से उड़कर बेंगलुरु शाम 18:50 पर पहुंच जाएगी।

कुल खर्चा

इस पैकेज में सिंगल ऑक्युपेसी का खर्च 48,120 रुपए प्रति व्यक्ति है। इसके अलावा डबल ऑक्युपेसी का 39,090 रुपए प्रति व्यक्ति, वहीं, ट्रिपल ऑक्युपेसी के लिए 38,310 रुपए प्रति व्यक्ति होगी। इसके अलावा 5 से 11 साल के बच्चों का किराया 35,260 रुपए प्रति व्यक्ति है।

पैकेज में आपको क्या सुविधाएं मिलेंगी

विस्तारा एयरलाइन्स की इकॉनमी क्लास की एयर टिकट (बेंगलुरु-दिल्ली-श्रीनगर-दिल्ली-बेंगलुरु)

श्रीनगर के होटल में 4 रातों का स्टे, जिसमें सुबह का नाश्ता और रात का खाना शामिल है।

एक रात हाउसबोट पर रुकना होगा, जिसमें सुबह का नाश्ता और रात का खाना शामिल होगा।

टैम्पो ट्रेवलर के ज़रिए घूमना होगा।

ट्रैवल इंश्योरेंस

ड्राइवर अलावेंस, टोल, पार्किंग और दूसरी टैक्स।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here