बाहरी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने गड्डी बाज गैंग के दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, भोले-भाले लोगों को फंसाकर करते थे ठगी… – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

बाहरी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने गड्डी बाज गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान सुल्तानपुरी के रामू और रघुबीर नगर के गोलू के रूप में हुई है। आरोपित लोगों को नोटों की नकली गड्डी देकर उनके साथ ठगी करते थे। आरोपितों के पास से आठ मोबाइल व नकली नोटों की एक गड्डी बरामद की है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपित अब तक कितने लोगों को ठग चुके हैं।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि बाहरी जिले में नकली नोटों की गड्डी दिखाकर लोगों के साथ ठगी के मामले सामने आ रहे थे। इस पर आरोपितों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई, जिसमें एसआइ दीपेंद्र सिंह, जसवंत, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार और कांस्टेबल अमित मौजूद थे। टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला। इसी बीच पुलिस को रामू व गोलू का पता लगा। पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

लालच देकर लोगों को ठगते थे: पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि वह लालच देकर लोगों को ठगते थे। आरोपित रामू किसी अनजान व्यक्ति के पास जाकर खड़ा होता। इसके बाद उसका साथी गोलू आता था और पास के किसी भी बैंक या डाकघर के बारे में पूछता था। इस पर रामू गोलू से किसी बैंक या डाकघर के बारे में पूछने का कारण पूछता था। जिस पर गोलू उससे कहता कि उसे अपने मालिक का चुराया हुआ पैसा जमा करना है, ताकि उनकी बात सुनकर पास खड़ा व्यक्ति आकर्षित हो जाए।

रामू गोलू से पूछता था कि यदि उसके पास कोई बैंक खाता नहीं है, तो वह उसे सुरक्षा के रूप में कोई भी कीमत की वस्तु प्रदान करके पैसे अपने पास रख सकता है। इसी तरह वह लोगों को अपना निशाना बनाते थे। वहीं, क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले तीन आरोपितों को द्वारका जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 18600 रुपये, एक टीवी व एक नोटपैड बरामद हुआ है।

आरोपितों में नंदन, इंदरप्रीत व अमित शामिल हैं। आरोपितों के बारे में दो मई को मोहन गार्डन थाना पुलिस को जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर आरोपितों को मौके से दबोच लिया। छानबीन में पता चला कि जिस जगह सट्टा चल रहा था, उस जगह को एक महीना पहले ही किराए पर लिया गया था। इस मामले में पुलिस ने मकान मालकिन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here