मोहम्मद कैफ ने ऑल टाइम बेस्ट IPL XI का किया चयन, इस खिलाड़ी को चुना कप्तान – 24×7 Khabre Fatafat

0
44

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का रोमांच इस वक्त अपने चरम पर है. दुनियाभर के क्रिकेट खिलाड़ी इस लीग में अपना दम दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपनी ऑल टाइम बेस्ट आईपीएल 11 चुनी है. चौंकाने वाली बात ये है कि इस टीम का कप्तान उन्होंने रोहित शर्मा को नहीं चुना है. 

ऐसा है टॉप ऑर्डर

मोहम्मद कैफ ने अपनी टीम में ओपनिंग के लिए दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल और रोहित शर्मा को जगह दी है. गेल और रोहित आईपीएल इतिहास के साथ दुनिया के भी दो सबसे बेस्ट ओपनिंग बल्लेबाज हैं. तीसरे नंबर पर कैफ ने विराट कोहली को जगह दी गई है. विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इन तीनों खिलाड़ियों को कैफ ने अपने टॉप ऑर्डर में रखा है.   
मिडिल ऑर्डर में इन्हें मिली जगह

कैफ ने अपनी टीम के मिडिल ऑर्डर में सबसे पहले स्टार बल्लेबाज और मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना को जगह दी है. वहीं पांचवें नंबर पर कैफ की टीम में एबी डिविलियर्स को जगह दी गई है. इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी को उन्होंने अपनी टीम का विकेटकीपर और कप्तान नियुक्त किया है. इसके अलावा आंद्रे रसेल को कैफ ने टीम का ऑलराउंडर चुना है. 

गेंदबाजों में मलिंगा शामिल

वहीं अपनी टीम के गेंदबाजी लाइन अप में कैफ ने राशिद खान, सुनील नारायण को स्पिनर्स के तौर पर रखा है. इसके अलावा उन्होंने जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा के रूप में दो घातक तेज गेंदबाजों को जगह दी है. मलिंगा आईपीएल इतिहास के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं. 

मोहम्मद कैफ की प्लेइंग 11:

क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, एबी डिविलियर्स, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, राशिद खान, सुनील नरेन, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here