IPL 2022: अपनी ही टीम पर भड़का KKR का ये खिलाड़ी, कही यह बात – 24×7 Khabre Fatafat

0
28

IPL 2022 KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आईपीएल (IPL) के मौजूदा सत्र में सलामी जोड़ी का सही संयोजन ढूंढने में जूझ रही है. ऐसे में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee) ने कहा कि ऐसा करने में खिलाड़ियों को बाहर करके बदलाव करना अच्छी बात नहीं है. बता दें कि आईपीएल 2022 में केकेआर ने अपने पिछले 5 मुकाबले गंवा दिए हैं. 

केकेआर का हाल हुआ बेहाल

केकेआर (KKR) ने इस चरण में चार अलग-अलग सलामी जोड़ियों का इस्तेमाल किया है लेकिन टीम को इससे कोई फायदा नहीं मिला क्योंकि टीम को गुरुवार को लगातार पांचवीं पराजय का सामना करना पड़ा जिससे वह अंक तालिका में 8वें स्थान पर ही है. साउदी (Tim Southee) ने दिल्ली कैपिटल्स से मिली चार विकेट की हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘यह मुश्किल होता है, जब आप जितनी जीत दर्ज करना चाहते हो, उन्हें हासिल नहीं कर पाते. मेगा ऑक्शन के बाद हम अब भी अपना सही संयोजन ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘हमने सलामी जोड़ी के लिए कुछ संयोजन इस्तेमाल किए हैं और आईपीएल में कोई बुरे खिलाड़ी नहीं है, ये सभी बेहतरीन खिलाड़ी हैं. जिन खिलाड़ियों ने पारी का आगाज किया, वे भी शानदार खिलाड़ी थे. इसलिए यह सिर्फ फॉर्म हासिल करने की बात है और जो फॉर्म हासिल कर ले, उसके साथ खेलने की.’

टीम में नहीं हो रहा कुछ सही

साउदी (Tim Southee) ने कहा, ‘खिलाड़ियों को बाहर करना और उनकी जगह किसी अन्य को शामिल करना आदर्श स्थिति नहीं है लेकिन जब आप ज्यादा मैच जीत नहीं रहे होते तो ऐसा होता है.’ अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर ने पहले पांच मैचों में पारी का आगाज किया, लेकिन इनके असफल रहने पर केकेआर के पिछले चार मैचों में तीन अलग संयोजन का इस्तेमाल किया गया जिसमें सुनील नारायण, आरोन फिंच और सैम बिलिंग्स शामिल थे.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here