सहारनपुर में सड़क पर नमाज पढ़ने के विरोध के बाद जामा मस्जिद के बाहर हंगामा, नारेबाजी कर लगाया जाम – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश सरकार के साथ ही तमाम बड़े मौलानाओं की अपील के बाद भी सहारनपुर में कुछ लोगों से सड़क पर नमाज अदा करने का फैसला किया। इसके बाद पुलिस ने जब मामला अपने हाथ में लिया तो सहारनपुर की जामा मस्जिद के बाहर हंगामा होने लगा।

सहारनपुर की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद बाहर निकलने पर युवकों ने धार्मिक नारेबाजी करते हुए सरकार के फैसले का विरोध किया। इससे हंगामे की स्थिति बन गई। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नारेबाजी से रोकने की कोश‍िश की। लेकिन युवक नहीं माने और उन्‍होंने जामा मस्जिद के बाहर हंगामा कर जाम लगा दिया। कई थानों की पुलिस के साथ डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रि‍त किया। अब मामला शांत है।

दरअसल गुरुवार शाम को सहारनपुर में जामा मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने पत्र जारी कर ज़िलेभर के मुसलमानों से अपील की थी कि अलविदा जुमा की नमाज़ सिर्फ मस्जिद के अंदर की जाए, सड़कों व बाज़ारों में ट्रैफिक रोककर नमाज न पढ़ी जाए। मुसलमानों से अपने मुहल्ले की मस्जिदों में ही जुमे की नमाज़ पढ़ने की अपील जारी की गई थी, इसे लेकर कुछ लोगों में असंतोष था। शहर की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद बाहर निकलने पर कुछ युवकों ने धार्मिक नारेबाजी करते हुए सरकार का विरोध किया। इससे हंगामे की स्थिति बन गई। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नारेबाजी करने का विरोध किया, लेकिन कुछ युवक नहीं माने और जामा मस्जिद के बाहर हंगामा कर जाम लगा दिया।

उन्हीं लोगों ने नमाज के बाद मस्जिद के बाहर निकलकर अपना विरोध जताया, हालांकि पुलिस और प्रशासन की सक्रियता के कारण नारेबाजी को जल्द बंद कराकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। एसएसपी आकाश कुमार के अनुसार सब कुछ नियंत्रण में है, जाम हटवा दिया गया है। डीएम अखिलेश सिंह भी मौके पर मौजूद हैं, तथा स्थिति को नियंत्रित किए हुए हैं।

डीएम और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे : कई थानों की पुलिस के साथ डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। अब मामला शांत है। दरअसल गुरुवार शाम को सहारनपुर में जामा मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने पत्र जारी कर ज़िले भर के मुसलमानों से अपील कर कहा था कि अलविदा जुमा की नमाज़ सिर्फ मस्जिद के अंदर की जाए, सड़कों व बाज़ारों में ट्रैफिक रोककर नमाज न की जाए। मुसलमानों से अपने मुहल्ले की मस्जिदों में ही जुमे की नमाज़ पढ़ने की अपील जारी की गई थी, इसे लेकर कुछ लोगों में असंतोष था।

बाद में जाम भी हटवा गया : उन्हीं लोगों ने नमाज के बाद मस्जिद के बाहर निकलकर अपना विरोध जताया, हालांकि पुलिस और प्रशासन की सक्रियता के कारण नारेबाजी को जल्द बंद कराकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। एसएसपी आकाश कुमार के अनुसार सब कुछ नियंत्रण में है, जाम हटवा दिया गया है। डीएम अखिलेश सिंह भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रित किए हुए हैं। काफी देरतक हंगामे के हालात बने रहे। बड़ी संख्या में लोगों के जामा मस्जिद के बाहर हंगामा करने की सूचना पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के साथ ही एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए थे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here