संसद में सुनाई दे रही देश में बढ़ती महंगाई की गूंज, विपक्षी दलों के नेताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर राज्यसभा में किया हंगामा – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

देश में बढ़ती महंगाई की गूंज संसद में सुनाई दे रही है। संसद के बजट सत्र (Budget Session 2022) के दूसरे चरण के दौरान मंगलवार को राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी दलों के नेताओं ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की बढ़ी कीमतों को लेकर हंगामा किया। इसके चलते राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

विपक्षी दलों की महंगाई पर चर्चा की मांग

टीएमसी, शिवसेना और कांग्रेस ने ईंधन की बढ़ी कीमतों को लेकर चर्चा की मांग की थी। राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू ने विपक्षी सदस्यों की मांग को खारिज कर दिया। इस वजह से राज्यसभा में हंगामा हुआ। टीएमसी की सांसद डोला सेन ने राज्यसभा में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए निलंबन नोटिस दिया था। कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने भी एलपीजी सिलेंडर की कीमत में अचानक बढ़ोतरी के बारे में चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

पीएम मोदी ने की बैठक

बजट सत्र के दौरान सरकार की रणनीति और कई अलग मुद्दों पर चर्चा के लिए पीएम मोदी ने संसद में एक बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण और नितिन गडकरी शामिल हुए।

राज्यसभा में इन मुद्दों पर चर्चा संभव

उधर, उच्च सदन राज्यसभा में मंगलवार को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा राज्यसभा में रेल मंत्रालय पर को लेकर आगे की चर्चा जारी रहेगी। बीजू जनता दल (बीजेडी) सांसद प्रसन्ना आचार्य ने पिछले हफ्ते ये मुद्दा उठाया था। इसके अलावा मंगलवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, पंकज चौधरी, भगवंत खुबा, धाराती पवार, शांतनु ठाकुर और मुंजापारा महेंद्रभाई वाणिज्य, ऊर्जा, वित्त संबंधी स्थायी समितियों की रिपोर्ट पेश करेंगे। जम्मू-कश्मीर के बजट को लेकर भी आज चर्चा संभव है।

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम बढ़े

राज्यसभा में पेट्रोल-डीजल और महंगी एलपीजी का मुद्दा उठ सकता है। बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया गया है। देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में 137 दिन बाद इजाफा हुआ है। इससे पहले, 4 नवंबर को ईंधन की कीमतें बढ़ी थीं। राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 96.21 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 87.47 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, दिल्ली और मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपये हो गई है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here