फिल्म द कश्मीर फाइल्स में अभिनेत्री भाषा सुंबली ने किया ये हैरान कर देने वाला सीन… – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

 निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बहुत से दर्शकों के दिलों को झकझोक रही है। फिल्म की बहुत से लोगों ने काफी तारीफ की है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ में कुछ हैरान और परेशान कर देने वाले सीन्स भी हैं। दर्शक फिल्म के क्लाइमैक्स को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का क्लाइमैक्स दिल दहला देने वाला है, जिसे अभिनेत्री भाषा सुंबली पर फिल्माया गया है।

सच्ची घटना पर आधारित एक सीन में उग्रवादियों की ओर से भाषा सुंबली के कपड़े फाड़ते हुए दिखाया है। इस सीन को करते समय भाषा सुंबली सहित ‘द कश्मीर फाइल्स’ की पूरी टीम रो पड़ी थी। इस बात का खुलासा अभिनेता अनुपम खेर की भतीजी वृंदा खेर ने किया है। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में वृंदा खेर ने बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया है। वृंदा खेर ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स नाऊ से बातचीत की।

इस दौरान वृंदा खेर ने फिल्म से जुड़ी ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के क्लाइमैक्स सीन पर बात करते हुए कहा, ‘फिल्म में क्लाइमैक्स सीन जिसमें बिट्टा ने शारदा के कपड़े फाड़े। यह सीन हम सभी के लिए खास तौर पर मुश्किल था। भाषा उस वक्त रो पड़ीं और उस सीन का हिस्सा बनना उनके लिए काफी मुश्किल था। पर्दे पर जितने भी इमोशन्स निकले वो सब असली थे। यह कल्पना करना कि कोई वास्तव में इससे गुजरा है, बहुत मुश्किल था।’

इसके अलावा वृंदा खेर ने और भी ढेर सारी बातें कीं। आपको बता दें कि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का काफी दर्दनाक क्लाइमैक्स है, जिसमें दिखाया गया है कि कश्मीरी पंडित शरणार्थी कैंप में रह रहे होते हैं। और चारों तरफ से सुरक्षा कर्मियों के वेश में उग्रवादियों घेरकर उन्हें मार रहे होते हैं। ग्राफिक सीन के जरिए शारदा पंडित नाम की महिला के कपड़े फाड़ते हुए दिखाया गया है। शारदा पंडित के इस किरदार को भाषा सुंबली ने निभाया है।

बात करें फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का शानदार सफर जारी है। दूसरे सोमवार को भी फिल्म ने 12 करोड़ से अधिक कलेक्शन करके हैरान किया है। अब 11 दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन लगभग 180 करोड़ हो चुका है। फिल्म तीसरे वीकेंड के खत्म होने से पहले 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here