दक्षिणी चीन में बोइंग प्लेन हादसे में 132 लोगों की मौत, लैंडिंग से 43 मिनट पहले टूट गया था संपर्क – 24×7 Khabre Fatafat

0
51

चीन में सोमवार दोपहर को हुए विमान हादसे को लेकर दुखद खबर आ रही है। इस हादसे के बाद प्लेन में सवार सभी लोग मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि प्लेन के मलबे से एक भी शख्स सुरक्षित नहीं मिला है। चीनी मीडिया ने हादसे के लगभग 20 घंटे बाद कहा कि घटनास्थल पर मलबा तो मिला है, लेकिन कोई जिंदा नहीं मिला। फिलहाल रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है। 

चिनफिंग ने दिए जांच के आदेश

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। चिनफिंग ने सोमवार दोपहर दक्षिण चीन के गुआंग्शी झुआंग में हुए प्लेन क्रैश के बाद तलाशी और बचाव के सभी प्रयासों के आदेश दिए। चिनफिंग ने कहा कि वह प्लेन MU5735 हादसे के बाद स्तब्ध हैं।

ड्रोन से खोजा जाएगा ब्लैक बाक्स

आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बचावकर्मियों के हवाले से बताया कि दुर्घटना के बाद पहाड़ी में गहरा गड्ढा हो गया। ब्लैक बाक्स को खोजने के लिए ड्रोन की मदद ली जाएगी। ब्लैक बाक्स में उड़ान का डेटा और काकपिट वायस रिकार्डर है, जो दुर्घटना जांच के लिए आवश्यक है।

कुनमिंग से ग्वांगझू के लिए भरी थी उड़ान

गौरतलब है कि चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का बोइंग 737 प्लेन सोमवार दोपहर गुआंग्शी की पहाड़ी में क्रैश हो गया था। प्लेन क्रैश होने के बाद पहाड़ी में आग की लपटें दिखाई दे रही थी। इस प्लेन में कुल 132 लोग सवार थे, जिनमें 9 क्रू मेंबर भी थे।

बोइंग 737 ने कुनमिंग से गुआनझोउ के लिए दोपहर 1.11 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन गुआंग्शी की पहाड़ियों में ये क्रैश हो गया। दोपहर 2.22 बजे के बाद विमान का पता नहीं चल सका। हादसे के वक्त विमान 376 नाट की स्पीड पर हजारों फीट की ऊंचाई पर था। विमान को दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर लैंड करना था।

12 साल बाद हुआ बड़ा विमान हादसा

गौरतलब है कि चीन में आखिरी बार साल 2010 में कोई जेट विमान हादसे का शिकार हुआ था। जेट विमान कम दृश्यता के कारण यिचुन हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में 44 लोग मारे गए थे। उस वक्त कुल 96 लोग यात्रा कर रहे थे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here