पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर का दावा, बोले- हम जीतेंगे चुनाव…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब चुनाव के दौरान पत्रकार से बातचीत में कहा कि वह कांग्रेस को हराने के लिये चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं पंजाब में कांग्रेस में पिछले 50 साल से काम कर रहा था. अब उनको मेरी जरूरत नहीं रही है तो मुझे अपना कोई न कोई रास्ता तो ढूंढना ही पड़ेगा. इसलिये मैंने अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बना ली और बीजेपी के साथ गठजोड़ कर लिया. 

कांग्रेस ने मुझ पर भरोसा नहीं किया

कैप्टन अमरिंदर ने आगे कहा कि कांग्रेस ने मुझपर भरोसा नहीं किया. कैप्टन ने दावा किया कि हम पंजाब में सरकार बनायेंगे. सिद्धू के साथ समस्या पर उन्होंने कहा कि मैंने उससे दिल्ली में मुलाकात की लेकिन वह मुझे कुछ ठीक नहीं लगा. मैंने सोनिया जी से कहा यह आदमी पार्टी का बेड़ा गर्क कर देगा लेकिन उन्होंने उसे पंजाब कांग्रेस का प्रधान बना दिया.  

अगर चन्नी गरीब हैं तो देश में अब कोई गरीब नहीं रहा

चन्नी पर किये गये सवाल पर कैप्टन ने कहा कि चन्नी कोई गरीब मुख्यमंत्री नहीं है. उन्होंने कहा अगर चन्नी गरीब है तो देश में कोई गरीब रहा ही नहीं. उन्होंने दावा किया कि सीएम चन्नी के पास लगभग 170 करोड़ रुपये कि संपत्ति है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से हम काम कर रहे हैं हम पंजाब में सरकार बनायेंगे. उन्होंने कहा कि केजरीवाल और अकाली दल तो पिछले तीन महीने से कैंपेन कर रहे हैं. हम तो सिर्फ पिछले 2 हफ्ते से ही काम कर रहे हैं. 

प्रियंका गांधी राष्ट्रीय स्तर की नेता

प्रियंका गांधी पर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रियंका अगर यह कहती हैं कि मोदी मुद्दों को भटकाते हैं तो यह काफी दुखद है. वह राष्ट्रीय स्तर की नेता हैं. उन्हें यह समझना चाहिये कि कुछ चीजें वाकई में खतरा हैं. उनको यह समझना ही होगा. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here