जीत के बाद भी गुस्से में कप्तान रोहित शर्मा, इन खिलाड़ियों की वजह से मुश्किल में पड़ सकता था टीम इंडिया – 24×7 Khabre Fatafat

0
33

नई दिल्ली: भारत ने वेस्टइंडीज को कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मैच में 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. पहले टी20 मैच में जीत के बावजूद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा गुस्से में हैं और उन्होंने टीम के कुछ खिलाड़ियों पर अपना गुस्सा निकाला है. ये खिलाड़ी मैच में अनहोनी करा सकते थे.

जीत के बाद भी गुस्से में कप्तान रोहित शर्मा

वेस्टइंडीज ने पहले टी20 मैच में भारत को जीत के लिए 158 रनों का मामूली सा टारगेट दिया था, जिसे टीम इंडिया ने हासिल तो किया, लेकिन इस दौरान कुछ खिलाड़ियों के कारण अनहोनी हो सकती थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली 17 रन बनाकर आउट हो गए और ऋषभ पंत 8 रन बनाकर चलते बने. इन दोनों ही बल्लेबाजों की घटिया बैटिंग के कारण टीम इंडिया मुश्किल में आ सकती थी. 

मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बिना नाम लिए अपना गुस्सा जाहिर किया और कहा कि हम मैच को थोड़ा और जल्दी खत्म कर सकते थे, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए. वैसे इस बात को कप्तान रोहित शर्मा ने ज्यादा तूल नहीं दिया और कहा कि हम इस जीत से खुश हैं और पूरी टीम को इससे काफी आत्मविश्वास मिला है. 

मैच में अनहोनी करा सकते थे ये खिलाड़ी

रोहित शर्मा ने कहा, ‘बल्लेबाजों को थोड़ा और सुधार करने की जरूरत है. हम यहां से भी काफी कुछ सीखे हैं. इसके अलावा रोहित शर्मा ने कहा, ‘काफी मुश्किल होता है श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी को बाहर बैठाना, लेकिन हमें कोई ऐसा प्लेइंग इलेवन में चाहिए था जो बीच के ओवरों में गेंदबाजी भी कर सके.’

रोहित शर्मा ने कहा, ‘इस तरह का कॉम्पिटिशन हमेशा ही टीम के लिए अच्छा होता है.’ वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को डेब्यू का मौका मिला. रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट झटके.

इस खिलाड़ी के कारण पलटा मैच 

रोहित ने कहा, ‘बिश्नोई बहुत ही प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं, इसलिए हमने सीधे उन्हें टीम में शामिल किया. हम उसमें कुछ अलग देखते हैं. उसके पास बहुत सारी विविधताएं और कौशल हैं. वह किसी भी स्तर पर गेंदबाजी कर सकते हैं.’ कप्तान ने यह भी उल्लेख किया कि बिश्नोई के आगे उनका भविष्य उज्ज्वल है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here