
चार महीने बाद हुई वापसी
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने चार महीने के लंबे ब्रेक के बाद बुधवार को अपने एक विज्ञापन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में शाहरुख खान एलजी के स्मार्ट टीवी का एड करते नजर आ रहे हैं। इसमें उनकी पत्नी गौरी खान भी दिखाई देती हैं। आर्यन खान मामले के बाद यह पहली बार है जब शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई पोस्ट शेयर की है। इस पर एक्टर के चाहने वाले जमकर कमेंट कर रहे हैं।

शाहरुख ने शेयर किया ये वीडियो
अपने विज्ञापन का वीडियो शेयर करते हुए शाहरुख खान ने कैप्शन में लिखा, ‘बहुत कम बार आप किसी ऐसे प्रोडक्ट से जुड़ते हैं जिसमें कला और तकनीक का ऐसा संगम होता है।’ विज्ञापन की शुरुआत घर जा रहे लग्जरी कार चलाते शाहरुख से होती है। इसके बाद वह टीवी ऑन करते हैं जिसे एलजी द्वारा बनाया गया है। इसके तुरंत बाद, गौरी भी अंदर आती है और दोनों टीवी देखने के लिए सोफे पर बैठ जाते हैं।

फैंस बोले- किंग इस बैक
वीडियो पोस्ट होने के बाद ही फैंस के बीच वायरल हो गया। तीन घंटे के अंदर वीडियो को 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। शाहरुख की सोशल मीडिया पर वापसी देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं। एक यूजर ने कहा, ‘आखिरकार, किंग इस बैक (राजा वापस आ गया)।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘आपकी पोस्ट देखकर बहुत खुशी हुई। मैं आपसे प्यार करती हूं। एक और प्रशंसक ने कहा, ‘इतने लंबे समय के बाद शाहरुख की पोस्ट देखकर अच्छा लगा… शाहरुख को हमेशा प्यार करेंगे।’

आर्यन की गिरफ्तारी से पहले की थी आखिरी पोस्ट
बता दें कि इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट शाहरुख खान ने 19 सितंबर को पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने भगवान गणेश की मूर्ति की तस्वीर साझा कर लिखा था, ‘भगवान गणेश का आशीर्वाद हम सभी के साथ तब तक बना रहे जब तक हम उन्हें अगले साल फिर से नहीं देखते… गणपति बप्पा मोरया!’ मालूम हो कि शाहरुख अपने 24 वर्षीय बेटे आर्यन खान को ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद से सुर्खियों से दूर हैं।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















