India
oi-Prashanth Rai
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अधनोम ने चेतावनी देते हुए मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने ओमिक्रॉन वैरिएंट के हल्के होने के दावे को लेकर भी लोगों को आगाह किया है। साथ ही उन्होंने कुछ देशों में कम टीकाकरण दरों पर चिंता जताई है। टेड्रोस ने कहा कि दुनिया भर में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले लगातार तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, इससे नए वैरिएंट भी आ सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि कुछ देशों में कोरोना के मामले संभवतः चरम पर पहुंच गए हैं इससे यह उम्मीद जगती है कि वर्तमान दौर में सबसे बुरा दौर खत्म हो गया है।

नवंबर में पहली बार दक्षिणी अफ्रीका में पाए जाने के बाद से कोरोनावायरस का ओमिक्रॉन का वैरिएंट दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। यह नया वैरिएंट पिछले वैरिएंटों के मुकाबले बहुत अधिक संक्रामक है लेकिन ऐसा लगता है कि यह ओमिक्रॉन कम गंभीर है। लेकिन इसे हल्का बताना भ्रामक है। इससे माहामारी से निपटने के लिए की जा रही तैयारी को झटका लग सकता है और कई लोगों की जान जा सकती है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के चीफ ने कहा कि कोई गलती न करें, ओमिक्रॉन की वजह से अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कई देशों में आने वाले सप्ताह स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बहुत जटिल होने जा रहे हैं। ट्रेड्रोस ने कहा कि मैं सभी का आह्वान करता हूं कि संक्रमण के खतरे को खत्म करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें। इससे स्वास्थ्य सिस्टम पर दबाव कम होगा।
एक ही दिन में 18.9% बढ़े कोरोना केस, 24 घंटों में मिले 2.82 लाख नए मरीज
बता दें कि इससे पूर्व अमेरिका के महामारी संक्रामक रोग विशेषज्ञ एंथनी फाउची ने भी कहा था कि ऐसा कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि ओमिक्रॉन से कोविड महामारी का अंत हो जाएगा क्योंकि वैक्सीन को चकमा देने की क्षमता रखने वाले इसी तरह के अन्य वैरिएंट भी सामने आ सकते हैं।
English summary
who chief warn covid 19 panademic nowhere near over new omicron is not mild
Story first published: Wednesday, January 19, 2022, 10:31 [IST]
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















