देश में कोरोना की रफ्तार बेकाबू, 24 घंटों में मिले 2,82,970 नए संक्रमित, 441 लोगों की मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी की रफ्तार बेकाबू हो रही है. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 82 हजार 970 नए केस सामने आए हैं और 441 लोगों की मौत हो गई. वहीं, अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 8,961 मामले सामने आ चुके हैं. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 15.13% है. बड़ी बात यह है कि देश में आज कल से 44,952 ज़्यादा मामले आए हैं. कल कोरोना वायरस के 2,38,018 मामले आए थे.

एक्टिव केस बढ़कर 18 लाख 31 हजार

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 18 लाख 30 हजार हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 87 हजार 202 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल एक लाख 88 हजार 157 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 55 लाख 83 हजार 39 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

अबतक 158 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 158 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 76 लाख 35 हजार 229 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 158 करोड़ 88 लाख 47 हजार 554 डोज़ दी जा चुकी हैं.

देश में अब तक ओमिक्रोन के 8961 केस दर्ज

देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से 8 हजार 961 लोग संक्रमित हो चुके हैं. ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18 लाख 69 हजार 642 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कल तक कुल 70 करोड़ 74 लाख 21 हजार 650 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here