
पहली बार फिल्म की स्क्रीनिंग में हुई थी धनुष और ऐश्वर्या की मुलाकात
मेगास्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या और धनुष की पहली मुलाकात एकदम फिल्मी स्टाइल में हुई थी। दोनों एक-दूसरे से पहली बार फिल्म की स्क्रीनिंग पर मिले थे। धनुष और ऐश्वर्या पहली बार तमिल फिल्म कधल कोंडेन की स्क्रीनिंग के दौरान एक-दूसरे से मिले थे। फिल्म में धनुष ने मुख्य भूमिका निभाई थी। स्क्रीनिंग के दौरान धनुष अपने परिवार के साथ आए थे। सिनेमाघर में पहले से ही रजनीकांत की बेटी मौजूद थी। स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद दोनों को सिनेमाघर के मालिक ने मिलवाया था। ऐश्वर्या ने धनुष को उनके परफॉर्मेंस के लिए बधाई दी थी।

ऐश्वर्या ने धनुष को भिजवाया गुलदस्ता
फिल्म की सफलता के कुछ दिनों बाद ही ऐश्वर्या ने धनुष को उनके घर पर एक फुलों का गुलदस्ता भेजवाया था और उसके साथ एक नोट भी लिखा था। धनुष को ऐश्वर्या का ये अंदाज पसंद आा था। जिसके बाद ही मीडिया ने रिपोर्ट करना शुरू कर दिया कि ऐश्वर्या और धनुष एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

पहले कहा ‘ना’ और फिर भरी हामी
हालांकि जैसे ही मीडिया में ऐश्वर्या और धनुष की डेटिंग की खबरें आई तो दोनों ने अपने-अपने तरीके से रिश्ते के दावे का खंडन कर दिया। ऐश्वर्या और धनुष ने मीडिया के सामने कहा कि वह एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। लेकिन जल्द ही दोनों की फिर से मुलाकात हुई।

जब परिवार वालों ने ऐश्वर्या और धनुष की करवाई मुलाकात
इसके बाद ऐश्वर्या और धनुष की मुलाकात उनके परिवार वालों ने कराई थी। बाद में दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और कुछ समय तक डेट किया। सिर्फ 6 महीने की डेटिंग के बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया।

ऐश्वर्या ने कहा था- हम हमेशा एक-साथ रहना चाहते थे
एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा था, ‘हमारे रिश्ते की सबसे अच्छी बात यह है कि हम एक-दूसरे को काफी स्पेस देते हैं। हम में से कोई भी दूसरे व्यक्ति के लिए बदलने में विश्वास नहीं करता है क्योंकि हम एक साथ रहना चाहते हैं। जब आप अपने 20 के दशक के मध्य में होते हैं, तो आपका दिमाग इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या विश्वास करते हैं और अपने आप को बदलना बहुत कठिन है।”

ऐश्वर्या और धनुष के 2 बेटे हैं
ऐश्वर्या और धनुष के 2 बेटे हैं। एक का जन्म 2006 में हुआ और दूसरे का जन्म 2010 में हुआ था। ऐश्वर्या ने तमिल रोमांटिक थ्रिलर “3” और ब्लैक कॉमेडी “वै राजा वै” जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। धनुष एक फिल्म अभिनेता के साथ-साथ एक निर्माता भी हैं। धनुष को हाल ही में आनंद एल राय निर्देशित हिंदी रोमांटिक ड्रामा अतरंगी रे में देखा गया था और उनका तमिल फिल्म उद्योग में एक लंबा करियर है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


















ये भी पढ़ें-एक्टर धनुष ने सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से तोड़ी अपनी 18 साल पुरानी शादी, लिखी ये पोस्ट