महाभारत के ‘कृष्ण’ 12 पत्नी स्मिता से हुए अलग, कहा- मौत से ज्यादा दर्दनाक है तलाक – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

नई दिल्ली: फेमस टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में कृष्ण का रोल करने वाले नीतीश भारद्वज पत्नी स्मिता से अलग हो गए हैं. दोनों ने शादी के 12 साल बाद अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. इस बात की जानकारी खुद नीतीश भारद्वज ने दी है. इन दिनों स्मिता इंदौर में अपनी दोनों बेटियों के साथ रह रही हैं.

मौत से ज्यादा दर्दनाक है तलाक

बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में नीतीश ने पत्नी स्मिता से अलग होने के बार में बात की. उन्होंने कहा- हां, मैंने तलाक के लिए मुंबई के फैमिली कोर्ट में सितंबर, 2019 में आवेदन दिया था. मैं उन गहराइयों में नहीं जाना चाहता कि हमारे अलग होने का कारण क्या है? इस समय मामला कोर्ट में है. मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि कभी-कभी तलाक मौत से ज्यादा दर्दनाक हो सकता है. खासकर जब आप अकेलेपन के साथ रह रहे होते हैं.

मैं खुशकिस्मत नहीं रहा

नीतीश भारद्वज ने आगे कहा- मैं शादी जैसी संस्था पर पूरा भरोसा करता हूं, लेकिन मैं खुशकिस्मत नहीं रहा. शादी टूटने के कई कारण हो सकते हैं. कभी-कभी यह जिद्दी रवैये या सहानुभूति की कमी के कारण होता है या फिर अहंकार और हमेशा खुद के बारे में सोचने का परिणाम हो सकता है. लेकिन जब परिवार टूटता है तो सबसे ज्यादा सफर बच्चे करते हैं. ऐसे में माता-पिता पर यह सुनिश्चत करने का दायित्व है कि इसका बच्चों पर कम से कम असर पड़े.

पत्नी स्मिता ने बात करना किया बंद

इंटरव्यू के दौरान नीतीश  से पूछा गया कि क्या आपकी बेटियों से बात होती है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, मैं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहना चाहूंगा कि मैं उनसे मिल पा रहा हूं या नहीं. मैंने कई बार स्मिता से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मैसेजेस का कोई जवाब नहीं दिया.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here