राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर फिर कसा तंज, कहा- टेलीप्रॉम्प्टर भी नहीं झेल सका प्रधानमंत्री का झूठ

0
13

India

oi-Akarsh Shukla

|

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 18 जनवरी। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से पक्ष-विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। मंगलवार को एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सबसे ज्यादा झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने इतना झूठ बोला कि टेलीप्रॉम्प्टर भी उसे झेल नहीं सका। बता दें कि राहुल गांधी का ये बयान इकोनॉमिक फोरम के दावोस शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान टेलीप्रॉम्प्टर में खराबी के बाद आया है।

Rahul Gandhi said even teleprompter could not take the Prime Minister Modi lie

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते सोमवार को पांच दिवसीय आयोजन के पहले दिन विश्व आर्थिक मंच के दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन को ऑनलाइन संबोधित किया, जिसमें कई अन्य वैश्विक नेता शामिल हुए जो 2022 में दुनिया की स्थिति के लिए अपने दृष्टिकोण साझा करेंगे। इस बीच संबोधन के दौरान ही उनके सामने लगा टेलीप्रॉम्प्टर खराब हो गया, जिसमें देखकर वो अपना भाषण पढ़ रहे थे। पीएम मोदी को अपने संबोधन के दौरान ही बीच में रुकना पड़ा, हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने फिर अपनी बात शुरू की।

यह भी पढ़ें: ‘रोहित वेमुला मेरे हीरो और प्रतिरोध का प्रतीक है…’, राहुल गांधी ने दलित छात्र की बरसी पर किया उनको याद

तब से वाक्या ट्विटर पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है, कई विपक्षी दलों और नेताओं ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी द्वारा मंगलवार को पीएम मोदी पर तंज कसे जाने के बाद एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी अपने पुराने बयान में मीडिया से कहते नजर आ रहे हैं, ‘नरेंद्र मोदी अपने आप नहीं बोल सकते। वह एक टेलीप्रॉम्प्टर से पढ़ते है जो एक कंट्रोलर द्वारा संचालित होता है।’ आपको बता दें कि दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन में अपने विशेष संबोधन के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने देश की पूर्वव्यापी कराधान समस्या को दूर करने के लिए अपने प्रशासन द्वारा लागू किए गए सुधारों को रेखांकित किया। उन्होंने अपनी सरकार के परिसंपत्ति मुद्रीकरण प्रयासों और भारत में चल रहे बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उल्लेख किया।

English summary

Rahul Gandhi again took a jibe at PM Modi, said- even teleprompter could not take the Prime Minister lie

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here