सोनू सूद से महिला ने मांगी ऐसी मदद एक्टर को नहीं हो रहा यकीन, बोले- ये भी करवाइएगा कभी सोचा नहीं था

0
19
बिजली का मीटर लगवाने की अपील

बिजली का मीटर लगवाने की अपील

सोनू सूद से एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर नया इलेक्ट्रिक मीटर लगवाने में मदद करने को कहा था। प्रिया दुबे नाम की सोशल मीडिया यूजर ने सोनू सूद को टैग करके लिखा, सर, मेरा कंज्यूमर नंबर 001521172637 है, मेरे मीटर के डिस्पले में दिक्कत है, इसकी वजह से मुझे 1200 रुपए देने पड़ रहे हैं। मैं इलेक्ट्रिक बोर्ड के ऑफिस भी गई थी, पिछले दो महीने से मैं यहां जा रही हूं लेकिन इन लोगों के पास मेरा मीटर बदलने के लिए दूसरा मीटर नहीं है। मेरी मदद कीजिए।

महिला को मिल गया नया मीटर

महिला के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा, मैंने कभी भी यह नहीं सोचा था कि मुझे अब इलेक्ट्रिक मीटर भी लगवाने पड़ेंगे। हालांकि बाद में सोनू सूद ने महिला के घर पर बिजली का मीटर लगवा दिया और नए मीटर की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करके इसकी जानकारी दी। सोनू सूद ने नए मीटर की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, आज आपने मुझसे बिजली का नया मीटर भी लगवा लिया।

लोग कर रहे तारीफ

सोनू सूद ने महिला के साथ व्हाट्सएप चैट का स्क्रीन शॉट शेयर किया है, जिसमे महिला ने लिखा, सर आपने मेरी तुरंत आपात मदद की इसके लिए बहुत शुक्रिया, मेरे घर पर नया मीटर लग गया है। सोनू सूद के इस ट्वीट पर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, मैं ट्विटर पर व्यस्त था, जिसकी वजह से मैं अपना बिजली का बिल भरना भूल गया था, आपका शुक्रिया मुझे मेरा मीटर मिल गया।

सोनू की बहन चुनावी मैदान में

सोनू की बहन चुनावी मैदान में

बता दें कि हाल ही में सोनू सूद की बहन मालविका सूद ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी और अब वह मोगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। जिसके बाद सोनू सूद ने खुद को पंजाब स्टेट आइकन से अलग करने का फैसला लिया। सोनू ने लिखा, हर अच्छी चीज की तरह इसका भी अंत हो गया। मैंने खुद से पंजाब स्टेट आइकन के तौर पर खुद को अलग कर लिया है। मैंने यह फैसला खुद से चुनाव आयोग की अनुमति से लिया है क्योंकि मेरे परिवार की सदस्य पंजाब में चुनाव लड़ रही हैं। मैं उन्हें उनके भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here