उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी के हाथ में फ्रैक्चर, क्रिकेट मैच खेलने के दौरान लगी चोट – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। दरअसल, बीते रोज क्रिकेट मैच खेलने के दौरान उनके हाथ में चोट लग गई थी। उन्होंने दून अस्पताल में अपना चेकअप करवाया। उनकी कलाई में हेयर लाइन फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल, उन्हें प्लास्टर चढ़ाया गया है।

दरअसल, मंगलवार को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में मुख्यमंत्री एकादश और भाजयुमो एकादश के बीच मैत्री मुकाबला खेला गया। मैच के दौरान सीएम धामी पिच पर गिर गए थे और उनके हाथ में चोट आ गई थी। हाथ में सूजन आने पर चिकित्सकों की सलाह के बाद वे दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय पहुंचे और एक्स-रे कराया। उनकी कलाई में हेयर लाइन फ्रैक्चर हुआ है। उनको चिकित्सकों ने प्लास्टर चढ़ाया है।

सीएम धामी की टीम ने जीता था मुकाबला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कप्तानी में मुख्यमंत्री एकादश की टीम ने सात ओवर के मैच में दो विकेट खोकर 49 रन बनाए। मुख्यमंत्री धामी ने नाबाद 14 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भाजयुमो की टीम राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में निर्धारित सात ओवर में एक विकेट खोकर 45 रन ही बना सकी। मुख्यमंत्री एकादश ने यह मुकाबला चार रनों से जीत लिया। मैच के अंत में मुख्यमंत्री और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

सीएम को याद आए स्कूल कालेज के दिन

सीएम धामी ने कहा कि क्रिकेट मैच खेलकर उन्हें अपने स्कूल-कालेज के दिन याद आ गए। पहले क्रिकेट के प्रति उनकी दीवानगी इस कदर थी कि वे दोस्तों के साथ विभिन्न शहरों में जाकर क्रिकेट खेलते थे। बाद में राजनीति में सक्रियता बढऩे के कारण उन्हें खेलने का समय नहीं मिला। मुख्यमंत्री एकादश में काबीना मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास, विधायक सहदेव पुंडीर, विधायक देशराज कर्णवाल आदि शामिल थे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here