यूपी सरकार: दलित व महिला सम्मेलन से पार्टी का जनाधार बढ़ाएगी भाजपा – Khabre Fatafat

0
10

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का श्रेय लेने के लिए भाजपा जहां प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के लिए सम्मेलन आयोजित कर रही है वहीं अनुसूचित जातियों में पैठ बनाने के लिए प्रदेश के सभी छह सांगठनिक क्षेत्रों में दलित सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाना है। इन सम्मेलनों के माध्यम से भाजपा के दोनों अभियानों को नेतृत्व देकर योगी उनमें आक्रामकता का पुट भी देंगे। महिलाओं और दलितों के बीच भाजपा का जनाधार बढ़ाने के लिए पार्टी की ओर से चलाई जा रही मुहिम की धार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पैनी करेंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश में भाजपा के प्रत्येक सांगठनिक क्षेत्र में एक नारी शक्ति वंदन सम्मेलन और एक दलित सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनके इस अभियान की शुरुआत मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगी। गौरतलब है कि आधी आबादी के बीच नारी शक्ति वंदन अधिनियम का श्रेय लेने के लिए भाजपा जहां प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के लिए सम्मेलन आयोजित कर रही है, वहीं अनुसूचित जातियों में पैठ बनाने के लिए प्रदेश के सभी छह सांगठनिक क्षेत्रों में दलित सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाना है। इन सम्मेलनों के माध्यम से भाजपा के दोनों अभियानों को नेतृत्व देकर योगी उनमें आक्रामकता का पुट भी देंगे।

दलित सम्मेलन के मंच से भरेंगे हुंकार उनके इस अभियान की शुरुआत नवरात्र में 17 अक्टूबर को पश्चिम क्षेत्र में बुलंदशहर में महिला सम्मेलन और हापुड़ में दलित सम्मेलन से होगी। 19 अक्टूबर को वह ब्रज क्षेत्र के अंतर्गत हाथरस में महिला सम्मेलन और इसके बाद अलीगढ़ में दलित सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कानपुर क्षेत्र के अंतर्गत योगी 28 अक्टूबर को औरैया में महिला सम्मेलन और इसके उपरांत कानपुर में दलित सम्मेलन के मंच से हुंकार भरेंगे। काशी क्षेत्र के अंतर्गत वह 30 अक्टूबर को मीरजापुर में महिला सम्मेलन के पश्चात प्रयागराज में दलित सम्मेलन में जोश भरेंगे। दो नवंबर को वह अवध क्षेत्र के तहत हरदोई में महिला सम्मेलन और इसके बाद लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में दलित सम्मेलन को संबोधित करेेंगे। गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत योगी तीन नवंबर को बलिया में महिला सम्मेलन के उपरांत गोरखपुर में दलित सम्मेलन के मंच पर बतौर मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

मिशन शक्ति के चौथे संस्करण का शुभारंभ भाजपा अपने दलित सम्मेलनों की शुरुआत पश्चिमी उप्र से कर रही है। पश्चिम में सपा-रालोद गठबंधन और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की ओर से पेश की जा रहीं चुनौतियों से निपटने के लिए भाजपा पश्चिम उप्र में दलितों के बीच अपना जनाधार बढ़ाने के लिए खासतौर पर प्रयासरत है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को पश्चिमी उप्र की सात सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। वहीं नारी सशक्तीकरण को गति देने के लिए योगी सरकार ने हाल ही में मिशन शक्ति के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here