ट्राले ने बाइक और ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, एक की मौत, छह जख्मी – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग पर स्थित गांव करी कलां के पास एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक और ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नौजवान की मौत हो गई और छह लोग जख्मी हो गए।

सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक फिरोजपुर की तरफ से धान की बोरियों से लदा ट्राला आ रहा था। जैसे ही गांव करी कलां के पास पहुंचा तो सामने से दो नौजवान बाइक पर आ रहे थे। ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देकर चालक ट्राला लेकर वहां से भाग रहा था कि सामने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी।

ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गई। दूसरी तरफ से एक और बाइक आ रही थी, जो ट्राले के अगले टायर तले आ गई। इसमें एक नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंदर सिंह के रूप में हुई है। पहली बाइक पर सवार नौजवानों की पहचान हरप्रीत सिंह व दलबीर सिंह निवासी अबोहर के तौर पर हुई है, दोनों गंभीर जख्मी हो गए। ये लोग बाइक पर बाबा बुड्ढा के सालाना मेले में जा रहे थे।

उधर, ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार महिलाओं का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राली पर 50 लोग सवार थे। ये सभी मनरेगा के तहत कहीं काम करने जा रहे थे। ट्रैक्टर पलट गया और ट्राली पलटने से बच गई, चार महिलाएं जख्मी हुई हैं। थाना लक्खोके बहराम के प्रभारी रवि कुमार पुलिस पार्टी समेत हादसा स्थल पर पहुंचे और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here