सो रही पांच साल की मासूम को रेलवे स्टेशन से उठाकर की दरिंदगी, बच्ची ने होश आने पर मां को बताई आपबीती – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के खंड सतनाली रेलवे स्टेशन के पास एक 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बच्ची का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवा कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित बच्ची के पिता ने लोहारू चौकी रेलवे पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा के एक जिले का निवासी है तथा मेहनत मजदूरी का कार्य करता है।

गुरुवार को वह मजदूरी के कार्य करने के लिए सतनाली आया हुआ था। रेवाड़ी स्टेशन से सतनाली की रेलगाड़ी में बैठकर आ रहा था। रेल में सफर करने के दौरान उसकी आंख लग गई फिर वह लोहारू पहुंच गया। उन्होंने बताया कि पीछे से उसकी पत्नी 5 वर्षीय लड़की एक लड़का सतनाली रेलवे स्टेशन पर सो रही थी।

रात्रि को सोते वक्त रेलवे स्टेशन से अज्ञात व्यक्ति उसकी 5 वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गया। फिर अज्ञात बदमाश ने उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची बेहोश हो गई। फिर उसकी लड़की को होश आया तो वह अपनी मम्मी के पास आकर अपनी आपबीती बताई। फिर पत्नी ने मुझे सूचना दी कि बच्ची के साथ किसी अज्ञात बदमाश ने दुष्कर्म किया है। रेलवे पुलिस ने बच्चों का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवा आगामी जांच शुरू कर दी है।

नागरिक अस्पताल में बच्ची के पहुंचने पर चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया। इसके बाद करीब शाम को चार बजे मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर पुलिस को सौंप दी गई। अब बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया की उन्हें सूचना मिली थी सतनाली रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में एक 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद हम मौक पर पहुंचे और पीड़ित बच्ची का सतनाली अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाने के बाद बच्ची को लेकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पहुंचे जहां उसका मेडिकल करवा कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसएचओ सतनाली के माध्यम से इस मामले की सूचना मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर बच्ची को मेडिकल के लिए सीएचसी सतनाली पहुंचे। सतनाली चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बच्ची के दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करवा दिया गया है। इस मामले में तेजी से जांच की जाएगी। -सुरेंद्र कुमार, उप निरीक्षक रेलवे पुलिस चौकी, लोहारू इंचार्ज।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here