रातानाडा कृष्ण मंदिर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, किए भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन

0
2

जितेन्द्र पुरोहित
जोधपुर। रातानाडा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर के नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर के नवनिर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।


कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष इंद्रसिंह सांखला के नेतृत्व में पूर्व पार्षद ललित कुमार गहलोत, कांग्रेस के पूर्व सचिव अशोक गहलोत (जोधपुर) एवं मंदिर के पुजारी हरिभाई पुजारी ने तिलक लगाकर, मोली बांधकर तथा माल्यार्पण कर पूर्व मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत किया।
महिला मंडल की अध्यक्ष शारदा चौधरी के नेतृत्व में महिलाओं ने गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया तथा भगवान श्रीकृष्ण से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

ज़
इस अवसर पर पूर्व पार्षद ललित कुमार गहलोत ने अपने वार्ड में पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित गौ माता चौराहे का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां स्थापित गौ माता की प्रतिमा के दर्शन किए गए।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनीषा पवार, जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी, पूर्व महापौर कुंती देवड़ा, नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गणपत सिंह, भंवरसिंह गुर्जर, नेपसा परिहार सहित कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व पार्षद ललित कुमार गहलोत एवं मंदिर के पुजारी हरिभाई ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here