
जितेन्द्र पुरोहित
जोधपुर। प्रथम सावन सोमवार के पावन अवसर पर आज भूतनाथ महादेव मंदिर में भगवान शिव का 51 किलो दूध से भव्य अभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं शिवभक्ति के वातावरण में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की प्रार्थना की।
इस अवसर पर मुकेश चंडक, अनिल बोहरा, अनुप, भरत बोहरा, महेश, मोनू, युवराज एवं चन्द्रशेखर बोहरा सहित अनेक शिवभक्त मौजूद थे। श्रद्धालुओं ने ‘हर हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयघोष के साथ भगवान शिव की आराधना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की भीड़ रही और श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध एवं बेलपत्र अर्पित कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















