अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर नेत्रहीन विकास संस्थान में हुआ कार्यक्रम

0
25

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष श्री जीके व्यास ने गाया गीत

जोधपुर, 10 दिसंबर/ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर रविवार को राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री गोपाल कृष्ण व्यास ने कमला नेहरू नगर स्थित नेत्रहीन विकास संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में संस्थान के बच्चो ने हैंडमेड क्राफ्ट की वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई साथ ही कंप्यूटर कार्य करने की कुशलता भी बताई । श्री गोपाल कृष्ण व्यास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इस संस्थान से तीस वर्षों से जुड़ा हुआ हु और प्रति वर्ष यहाँ आता हूँ। उन्होंने बच्चो से कहा की कठिन परिस्थितियों में हमे अपना सय्यम् नहीं खोना चाहिए। हमको मानवाधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए और अपने अधिकारों की माँग करनी चाहिए। कार्यक्रम में राज्य मानवाधिकार आयोग रजिस्ट्रार श्री शैलेंद्र व्यास, राज्य मानवाधिकार आयोग की उप-सचिव श्रीमती सीमा शर्मा सहित संस्थान की संस्थापक श्रीमती सुशीला बोहरा उपस्थित रही ।

श्री शैलेंद्र व्यास ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों की पालना करनी चाहिए जिससे किसी भी मानव के अधिकार का हनन ना हो सके क्योकि मानव अधिकार हर व्यक्ति के कर्तव्यों से जुड़े हुए है।

श्रीमती सीमा शर्मा ने संस्थान के कार्यों की सराहना की और कहा की हमे इन बच्चो के जीवन की कठिनाइयों से प्रेरणा लेनी चाहिए और किसी भी परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए।

अंत में श्री गोपाल कृष्ण व्यास ने मानवाधिकार आयोग की ओर से संस्थान के कार्यों में सदैव सहयोग देने का आश्वासन दिया और बच्चो को कुर्ज़ा गीत गाके भी सुनाया ।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।