शाहरुख खान के फैंस के लिए खुशखबरी, सलमान की Tiger 3 के साथ मिलेगा बड़ा सरप्राइज – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

बस कुछ दिनों का इंतजार और, उसके बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ सिनेमाघरों में टाइगर और जोया बनकर छा जाएंगे. 12 नवंबर को दीवाली के मौके पर उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जब से इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया है फैंस इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं. अब शाहरुख खान के फैंस के लिए इस फिल्म से जुड़ी एक गुड न्यूज आई है.

दरअसल, शाहरुख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं. 2 नवंबर को उनकी इस फिल्म से ड्रॉप 1 के नाम से एक वीडियो जारी किया गया, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया. अब एक रिपोर्ट की मानें तो डंकी का ये ड्रॉप 1 वीडियो टाइगर 3 के साथ थिएटर्स में दिखाया जाएगा.

विक्की कौशल की सैम बहादुर का ट्रेलर

रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि शाहरुख की डंकी के साथ-साथ विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर का ट्रेलर भी टाइगर 3 के साथ सिनमेघरों में दिखाया जाने वाला है. बताया जा रहा है कि उससे पहले 7 नवंबर को इस फिल्म का ट्रेलर डिजिटली रिलीज हो सकता है, जिसके लिए दिल्ली में एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन है. हालांकि अभी तक इन सब चीजों पर मेकर्स की तरफ से कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. जानकारी दे दें कि विक्की की सैम बहादुर 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. वहीं उसी महीने क्रिसमस के मौके शाहरुख की डंकी भी रिलीज होगी. इस फिल्म में भी विक्की अहम किरदार निभा रहे हैं.

टाइगर 3 के बारे में

अगर बात टाइगर 3 की करें तो इस फिल्म में जहां सलमान और कैटरीना लीड रोल में हैं तो वहीं इमरान हाशमी मेन विलेन हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आने वाले हैं. वो पठान बनकर कैमियो करेंगे. वहीं रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि ऋतिक रोशन भी इस फिल्म में नजर आएंगे. वो वॉर के कबीर बनकर एंट्री लेंगे.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here