दूसरे वीकेंड भी नहीं दिखी कंगना की तेजस में तेजी, 12th फेल ने चौंकाया – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को यूं तो इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है. लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस की फिल्में कोई कमाल नहीं दिखा पा रही हैं. उनकी फिल्म तेजस का कलेक्शन शुरू से ही गड़बड़ रहा और नतीजा ये हुआ कि फिल्म 9 दिनों में किसी तरह 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकी. जबकी इस फिल्म के मुकाबले विक्रांत मैसी की फिल्म 12TH फेल कमाल का कलेक्शन कर रही है. फिल्म की कमाई ने सभी को हैरान कर के रख दिया है. आइये जानतें हैं इन दिनों फिल्मों ने 9 दिनों में कितना कलेक्शन कर लिया.

तेजस ने कितने कमाए?
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म तेजस के लिए दूसरा वीकेंड आखिरी उम्मीद थी. लेकिन फिल्म की कमाई की धीमी रफ्तार दूसरे वीकेंड में भी कायम रही. इस वजह से इस फिल्म से अब ज्यादा उम्मीद नहीं रखी जा सकती है. तेजस ने 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 5.68 करोड़ की कमाई की है. ये आंकड़े कंगना के लिए चिंताजनक हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने 9वें दिन यानि शनिवार को सिर्फ 10 लाख की कमाई की है.

प्रमोशन नहीं आया काम
कंगना रनौत ने तेजस के लिए जोर-शोर से प्रमोशन किया था. वे कुछ कल्चरल इवेंट्स का भी हिस्सा बनी थीं. लेकिन एक्ट्रेस के लिए ये पैंतरे काम ना आए और उनकी फिल्म रिलीज होने के बाद से ही फुस्स हो गई. जहां एक तरफ बॉलीवुड की फिल्म 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही हैं वहीं कंगना का हाल बेहद बेहाल नजर आ रहा है. फिल्म किसी तरह 5 करोड़ की कमाई पार कर सकी है. यही वो फिल्म थी जिसकी मदद से कंगना ट्रैक से उतरते अपने करियर की गाड़ी को पटरी पर ला सकती थीं लेकिन इसी फिल्म ने कंगना को और भी बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया है.

12th Fail का कमाल
वहीं फिल्म 12th Fail की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बढ़कर कमाई की है. फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन 3.30 करोड़ की कमाई कर ली है. इस लिहाज से फिल्म का 9 दिनों का कुल कलेक्शन 18 करोड़ का हो चुका है. इस कलेक्शन को कम नहीं कहा जा सकता है. विक्रांत मैसी की फिल्म ने कंगना रनौत की तेजस से 3 गुना ज्यादा कमाई कर ली है और ये साबित कर दिया है कि अगर कहानी में दम है तो फिर आप बॉक्स ऑफिस के राजा हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here