गर्व से कहो नाई समाज के लोग हमारे भाई हैं : अखिलेश यादव – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

गोरखपुर। हमारे नाई समाज के लोगों ने लिखा है, नारे लगाए हैं, मैं देख रहा हूं कि गर्व से कहो हम नाई हैं। हमारे समाजवादी साथी इनको जोड़ते हुए कहेंगे गर्व है कि हमारे ये भाई हैं। यह बातें शनिवार को गोरखपुर के रेशमा रावत कृषक इंटर कॉलेज में आयोजित नाई महासभा की महारैली में आई जनता और सपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही।

वह जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय महारैली को सम्बोधित कर रहे थे।अखिलेश यादव ने मंच से भाजपा पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब-जब मुख्यमंत्री यहां आए हैं फिर जब वापस गए हैं तो किसी न किसी की हत्या हुई है, आप अखबार उठाकर देख लीजिए। ये है इनकी जीरो टॉलरेंस।

सपा अध्यक्ष ने निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह का भेदभाव भारतीय जनता पार्टी में हो रहा है मुझे उम्मीद है इस तरह के सम्मेलन से बहुजन समाज जागरूक होगा। वो एक साथ आएंगे और इन गलत नीतियों के खिलाफ आने वाले 2024 के चुनाव में भाजपा को हराएंगे। उन्होंने कहा कि ये मुख्यमंत्री कुछ नहीं जानते, विधानसभा में आपने नहीं सुना था 46 में 56। हमने उनसे कहा वो सूची दे दो, आज तक नहीं दे पाए। ये बताएं गोरखपुर यूनिवर्सिटी में भर्ती कौन हुए हैं ?

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here