रेलवे में PGT, PRT शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर, बिना परीक्षा होगा चयन – 24×7 Khabre Fatafat

0
8

भारतीय रेलवे में सरकारी शिक्षक (Govt Teacher Job) की नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. इसके लिए रेलवे ने चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) ने शिक्षक के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार Indian Railway CLW की आधिकारिक वेबसाइट clw.indianrailways.gov.in के जरिए इससे संबंधित आधिकारिक सूचना भी देख सकते है.

रेलवे भर्ती अभियान के तहत संगठन में 20 पदों पर भर्तियां (Railway Bharti) की जाएगी. जो भी उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी (Sarkari Naukri) पाने के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए नीचे ध्यान से पढ़ें.

Railway में भरे जाने वाले पद
PGT (भौतिकी): 2 पद
PGT (बंगाली): 1 पद
PGT (राजनीति विज्ञान): 1 पद
PGT (अंग्रेजी): 2 पद
PGT (हिंदी): 3 पद
PGT (इतिहास): 2 पद
PGT (गणित): 1 पद
PGT (इको): 2 पद
PGT (कॉम): 1 पद
PGT (फिजिकल एजुकेशन): 2 पद
PRT/कंप्यूटर शिक्षा: 3 पद

याद रखने वाली तिथियां
PGT और PRT के लिए साक्षात्कार 22, 23 और 24 नवंबर, 2023 को सुबह 11 बजे से प्रशासनिक बैठक कक्ष जीएम के कार्यालय सीएलडब्ल्यू/चित्तरंजन में आयोजित किया जाएगा.

फॉर्म भरने के लिए क्या है योग्यता और आयुसीमा
जिस विषय के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसमें कुल मिलाकर कम से कम 50% अंकों के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवार की आयु सीमा 65 वर्ष से कम होनी चाहिए.

ऐसे होगा सेलेक्शन
चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार और मेडिकल परीक्षा शामिल है. अंशकालिक शिक्षक को अनुबंध में शामिल होने से पहले एक मेडिकल परीक्षा (मेडिकल स्टैंडर्ड-सीईई-टू, सी-2) से गुजरना होगा, ताकि उसे सौंपे गए कार्य को करने के लिए उसकी फिटनेस सुनिश्चित की जा सके. आवश्यक चिकित्सा मानक उत्तीर्ण नहीं करने की स्थिति में उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी. इसके अलावा इससे संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार CLW की आधिकारिक वेबसाइट को देख सकते हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here