करवा चौथ पर मशहूर एक्ट्रेस ने रचाई शादी, अनुष्का-विराट वाली जगह पर ही लिए सात फेरे – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी बीते दिन यानी 1 नवंबर को फाइनली शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में डेस्टीनेशन वेडिंग की। दिलचस्प बात ये हैं कि इस कपल ने उसी वेन्यू पर ग्रैंड वेडिंग की है जहां पर विराट अनुष्का ने फेरे लिए थे।

इस जोड़े ने इटली के टस्कनी में बोर्गो सैन फेलिस में हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक सात फेरे लिए। वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की खुशियों में साउथ सुपरस्टार राम चरण और अल्लू अर्जुन भी शामिल हुए थे। वहीं अब न्यूली वेड कपल की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं।

तेलुगु एक्टर और मेकर नागा बाबू कोनिडेला उर्फ नागेंद्र बाबू ने वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की शादी की पहली तस्वीर शेयर की है। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “न्यूली वेड कपल वरुण तेज कोनिडेला और लावण्या कोनिडेलाके लिए आपकी ब्लेसिंग्स ईमानदारी से मांगी गई है।”

शादी के लिए वरुण ने कढ़ाई वाली शेरवानी और मैचिंग शॉल पहनी हुई थी, जबकि उत्तर प्रदेश की रहने वाली लावण्या ने लाल दुल्हन का जोड़ा चुना। उन्होंने अपने बालों को नेट के दुपट्टे से ढका हुआ था और अपनी शादी के लुक को सोने के गहनों के साथ जोड़ा था, जिसमें हार, चूड़ियां, हाथ फूल, माथा पट्टी और मैचिंग हेयर एक्सेसरीज थीं। नागेंद्र बाबू की शेयर की गई तस्वीर में दूल्हा और दुल्हन ने अपनी आंखें बंद कर ली हैं और हाथ जोड़े हैं।

वरुण तेज दिग्गज एक्टर चिरंजीवी और पवन कल्याण के भतीजे हैं। राम चरण, अल्लू अर्जुन, अल्लू सिरीश, साई तेज और पांजा वैष्णव तेज सभी उनके चचेरे भाई हैं। वे सभी टस्कनी में वरुण और लावण्या की शादी में शामिल हुए। चिरंजीवी ने नए जोड़े को बधाई देते हुए ट्विटर पर शादी की एक तस्वीर भी शेयर की।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here