राजस्थान BJP की तीसरी लिस्ट में 58 नाम, गहलोत के खिलाफ लड़ेंगे महेंद्र सिंंह राठौर – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में शेष 76 में से 58 सीटों पर घोषित किए गए प्रत्याशियों के नाम हैं. भाजपा ने अपनी इस सूची से ये भी साफ कर दिया है कि वह राजस्थान में कांग्रेस को किसी भी तरह का वॉकओवर देने के मूड में नहीं है. इसीलिए सरदारपुरा सीट से सीएम अशोक गहलोत के सामने मैदान में महेंद्र सिंह राठौड़ को उतारा गया है. वहीं टोंक में सचिन पायलट से मुकाबला करने की जिम्मेदारी अजीत सिंह मेहता को दी गई है. माना जा रहा है कि शेष सीटों पर भी नाम तकरीबन फाइनल हैं, जिन्हें पार्टी की ओर से जल्द घोषित कर दिया जाएगा.

भाजपा की गुरुवार को जारी तीसरी सूची में 58 नामों को जगह दी गई है, इससे पहले भाजपा क्रमश: 41 और 83 उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर चुकी है. माना जा रहा है कि शेष सीटों पर भी नाम तकरीबन फाइनल हैं, जिन्हें पार्टी की ओर से जल्द घोषित कर दिया जाएगा. फिलहाल तीसरी सूची में पार्टी ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार घोषित करने के साथ ही हवामहल से बाल मुकुंद आचार्य को मैदान में उतारा है.

दल बदलुओं को टिकट की सौगात
भाजपा की सूची में दल बदलकर भाजपा का दामन थामने वाले नेताओं को भी तरजीह दी गई है. इसमें बुधवार को ही कांग्रेस और आरएलपी से इस्तीफा देकर भाजपा में आए तीन नेताओं के नाम शामिल हैं. जिनमें कांग्रेस से आए दर्शन सिंंह गुज्जर को करौली से, कांग्रेस से ही आए सुभाष मील को खंगडेला से और आएलपी से भाजपा में आए उदय लाल डांगी को वल्लभर नगर से टिकट दिया गया है.

वसुंधरा राजे के करीबी का टिकट काटा
भाजपा की तीसरी सूची में डींडवाना सीट से जीतेंद्र सिंह जोधा को उम्मीदवार बनाया गया है. यहां युनुस खान का टिकट काटा गया है जो वसुंधरा राजे के बेहद करीबी माने जाते हैं. खास बात ये है कि युनुस खान इस सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं. वसुंधरा सरकार में युनुस ने पीडब्लयूडी मंत्रालय भी संभाला था, हालांकि इस बार पहले से ही युनुस खान का टिकट काटे जाने के कयास लगाए जा रहे थे.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here