भारत की तरह क्या पाकिस्तान में 5G नेटवर्क है या नहीं? – 24×7 Khabre Fatafat

0
4

भारत में रिलायंस जियो और एयरटेल 5G नेटवर्क को पिछले साल लॉन्च कर चुके थे. दोनों टेलीकॉम ऑपरेटर देश के अधिकांश हिस्से को हाई स्पीड 5G नेटवर्क के तहत कर चुके हैं. आज हम आपको ये बताएंगे कि भारत की तरह क्या उसके पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में 5G इंटरनेट, नेटवर्क उपलब्ध है या नहीं. भारत में मौजूद 5G नेटवर्क 4G के मुकाबले 20 से 30% तेज और बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है. जल्द देश की तीसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया भी 5G नेटवर्क भारत में लॉन्च कर सकती है.

पाक की 4 प्रुमख टेलीकॉम कंपनियां
पाकिस्तान में 5G नेटवर्क उपलब्ध है या नहीं ये जानने से पहले हम आपको ये बता देते हैं कि पाकिस्तान में कौन-सी कंपनियां टेलीकॉम सेवाएं प्रदान करती हैं. यानी लोग किस कंपनी के सिम कार्ड यूज करते हैं. पाकिस्तान में लोग जैज़ मोबाइल, टेलीनॉर, Ufone और जोंग के सिम कार्ड यूज करते हैं. जैज़ मोबाइल यहां की सबसे बड़ी कंपनी है जिसके 70 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं.

5G नेटवर्क उपलब्ध है या नहीं?
पाकिस्तान में फिलहाल कोई भी टेलीकॉम कंपनी 5G नेटवर्क प्रदान नहीं करती है. पाकिस्तान टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार अगले साल यानी अगस्त 2024 तक 5G कनेक्टिविटी को देश में लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्रालय देश में 5G सेवाओं की शुरुआत के लिए एक बड़ी योजना बना रहा है. 5G परियोजना के लिए सरकार अंतरराष्ट्रीय सलाहकार को नियुक्त करेगी ताकि देश में सही तरीके से 5G का जाल बिछाया जा सके. पाकिस्तान टुडे की रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार 5G स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए बांग्लादेश के मॉडल से प्रेरणा लेगी, साथ ही ये भी कहा गया है कि सरकार एक कॉम्पिटेटिव प्रक्रिया के जरिए स्पेक्ट्रम का आवंटन करेगी और ये किसी भी एक ऑपरेटर को बिना प्रक्रिया के नहीं दिया जाएगा.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here