केंद्र सरकार को सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ केंद्र सरकार को सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
16

केंद्र सरकार को सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

हनुमान चालीसा का पाठ भी किया

जोधपुर,केंद्र सरकार को सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ। शहर जिला कांग्रेस उत्तर के सचिव और जे बॉयज ग्रुप के अध्यक्ष इंजीनियर नरेश पुरोहित के नेतृत्व में आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत को ईडी का समन भेजने एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के यहां ईडी के छापे मारने के विरोध में मोदीजी होश में आओ के तहत जे बॉयज ग्रुप की विंग गौ सेवा संगठन के बैनर तले राधा कृष्ण बोहरा तात पार्क में सद्बुद्धि यज्ञ एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें – सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

इस यज्ञ में युवाओं ने आहुति देखकर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग रोकने के लिए बुद्धि देने का आह्वान किया इस दौरान शहर जिला कांग्रेस उत्तर के जिलाध्यक्ष सलीम खान,महापौर कुन्ती देवड़ा,वरिष्ठ कांग्रेसी अजीत पुरोहित,ओमकार वर्मा,अख्तर खान, संदीप मेहता,नदीम लाला,दानिश फौजदार,भरत जैसलमेरिया,प्रवीण हर्ष,लोकेंद्र,हनीश,निहाल,योगेश, हैप्पी,चिराग,मनोज,प्रमोद,अक्षय व्यास आदि मौजूद थे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here