भाजपा संभाग मीडिया कार्यकताओं की विशेष बैठक संपन्न भाजपा संभाग मीडिया कार्यकताओं की विशेष बैठक संपन्न Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
8

भाजपा संभाग मीडिया कार्यकताओं की विशेष बैठक संपन्न

प्रदेश प्रवक्ता नवनीत ने किया मार्गदर्शन

जोधपुर,भाजपा संभाग मीडिया कार्यकताओं की विशेष बैठक संपन्न। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवनीत राजपुरोहित की अगुवाई में सोमवार को भाजपा संभाग मीडिया सेंटर में मीडिया विभाग से जुड़े भाजपा कार्यकताओं की एक विशेष बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में मीडिया, सोशल मीडिया व आईटी से जुड़े कार्यकताओं ने भाग लिया। प्रदेश प्रवक्ता नवनीत राजपुरोहित ने बैठक में उपस्थित कार्यकतओं को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मीडिया कार्यकताओं को उनके कार्य व दायित्व का बोध कराते हुए चुनाव में मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर सटीक व प्रासंगिक मुद्दों पर प्रभावी संवाद करने का कहा। उन्होंने कहा सभी कार्यकताओं को अपना लक्ष्य मालुम होना चाहिए। कार्यकताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विवादास्पद मुद्दों को छोड़कर केवल कांग्रेस सरकार की विफलता व उनके अनैतिक कार्यों की सूची तैयार कर आक्रमक रूप से अपनी बात रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें – मंडल स्तरीय गाइड-रेंजर शिविर शुरू

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला स्तर के सभी टीवी चेनल व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नियमित रूप से देखें और इन्ही माध्यमों से जुड़कर प्रदेश सरकार की जन विरोधी नितियों का जमकर विरोध करें। विविध टीवी चेनलों के द्वारा आयोजित टीवी डिबेट में प्रमाणिक व ठोस मुद्दों के साथ प्रखरता से वार करें। संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने कहा कि मीडिया से जुड़े सभी कार्यकता अनुशासित सिपाही की तरह अपना कार्य करें। मीडिया सेंटर में होने वाली सभी बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे और उन्हें दिये जाने वाले निर्देश की पालना करें। बैठक में भाजपा मीडिया विभाग के संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया,मीडिया सह-सयोजक मदन बोराणा,अरविंद सांखला,विकास चांडा,जयसिंह राजपुरोहित,आशा झांझारिया,प्रियंका त्यागी,सीमा भुवन माथुर,संगीता बोहरा,मीना सांखला, घनश्याम भाटी,अरूण जोझी,मृदुल दवे,रवि गहलोत,हिमांशु कच्छवाहा, रजनीश सेनी,चक्रेश मेहता, क्षणिक जैन मौजुद थे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here