संसद सदस्यता बहाल होने के बाद भी Rahul Gandhi अभी तक नहीं लौटे अपने बंगले में, जानिए वजह? – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

नई दिल्ली। मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर लगी रोक के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हुए दो महीने से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन राहुल गांधी अभी तक अपने पुराने सरकारी बंगले में नहीं लौटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी अभी भी सोनिया गांधी के 10 जनपथ वाले बंगले में रह रहे हैं। गांधी परिवार के करीबी नेताओं का कहना है कि अभी तक यह साफ नहीं है कि राहुल गांधी कब अपने 12, तुगलक लेन वाले बंगले में लौटेंगे।

बता दें कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को मोदी सरनेम को लेकर मानहानि मामले में गुजरात की अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी। मानहानि मामले में दोषी पाए जाने और दो साल की सजा होने के बाद नियमों के तहत राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई। जिसके चलते उन्हें अपना नई दिल्ली स्थित 12 तुगलक लेन वाला सरकारी बंगला 23 अप्रैल 2023 को खाली करना पड़ा। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 19 साल तक इस बंगले में रहे। सरकारी बंगला खाली कर राहुल गांधी 10, जनपथ वाले सोनिया गांधी के बंगले में शिफ्ट हो गए हैं।

137 दिनों तक संसद सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद बीती 7 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी। जिसके बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हो गई और 8 अगस्त को लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को उनका पुराना 12, तुगलक लेन वाला बंगला फिर से आवंटित कर दिया। हालांकि दो महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी राहुल गांधी अभी तक पुराने बंगले में नहीं लौटे हैं और अभी भी 10 जनपथ से ही अपनी राजनीतिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here