संगठन में महिलाओं को जोड़ने पर फोकस करें-बाल्यान संगठन में महिलाओं को जोड़ने पर फोकस करें-बाल्यान Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
11

संगठन में महिलाओं को जोड़ने पर फोकस करें-बाल्यान

  • चंडीगढ व हरियाणा से आई महिला प्रभारी
  • शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में पदों पर नियुक्ति
  • शहर विधानसभा प्रत्याशी मनीषा पंवार के समर्थन में मजबूती से डोर टू डोर जनसंपर्क करने का आह्वान
  • महिला कार्यकर्ताओं की ली बैठक

जोधपुर,संगठन में महिलाओं को जोड़ने पर फोकस करें-बाल्यान।
संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने पर फोकस करें। कोई महिला अगर किसी समस्या से ग्रसित है तो उसकी परेशानी का समाधान करें। वह आपके संगठन से हमेशा जुडी रहेगी।

यह बात शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी गठन के दौरान समारोह को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस महासचिव नीलम बाल्यान ने कही। सरदारपुरा स्थित शहर विधायक कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक में चंडीगढ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व जोधपुर जोन प्रभारी एडवोकेट मीनाक्षी चौधरी ने कहा कि पार्टी से जुड़ी कोई महिला अगर किसी बात को लेकर नाराज है तो उसे मनाने का प्रयास करें। संगठन में नए व युवा चेहरे को जोडने के लिए डोर-टू-डोर घूमने का लगातार कार्यक्रम चलाएं।

इसे भी पढ़िए- एसीबी का फर्जी अधिकारी पुलिस के हवाले

उन्होने कहा कि हालही में जोधपुर शहर जिला महिला कांग्रेेस कमेटी का अध्यक्ष विधायक मनीषा पंवार को पुनः नियुक्त किया गया है। वे पिछले 20-25 सालों से लगातार पार्टी के लिए जमीनी कार्यकर्ता के रूप में बेहतरीन कार्य कर रही थी। जोधपुर शहर की विधायक बनने के बाद भी पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। कमेटी की सभी महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में हमारी प्रत्याशी मनीषा पंवार को विजय का ताज पहनाने के लिए घर-घर दस्तक देनी होगी।

महिला कांग्रेस में इनको मिली नई जिम्मेदारी
जोधपुर शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीषा पंवार,प्रदेश महामंत्री दिव्या गहलोत,प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा लोहिया,सुनीता मालवीय,डॉ तरूणा माथुर,नीतू परिहार,शशि वैष्णव,पूनम व्यास, उपाध्यक्ष अंजूला रोपिया,महामंत्री जाहिदा खान,शीलावती अग्रवाल, निर्मला पिन्नू,सुमन प्रजापत,मधुलिका शर्मा,अंजू गोयल,सचिव अनिता मेहता,नेहा नैण,किरण नवल,पूजा सरगरा,शबाना,विजयलक्ष्मी धारू, कीर्ति गूंद,रेखा किरड,कौशल्या सरगरा,कांता मूंदडा,जागृति आसनानी,लता व्यास,विशेष आमंत्रित सदस्य संगीता सिंह,कल्पना सिंधी, धनलक्ष्मी पुरोहित,रेणू सिंघवी सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here