जनता से संवाद कर मतदान के लिए किया जागरूक जनता से संवाद कर मतदान के लिए किया जागरूक Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
9

जनता से संवाद कर मतदान के लिए किया जागरूक

जोधपुर,जनता से संवाद कर मतदान के लिए किया जागरूक।अधिवक्ताओं ने महामंदिर तीसरी पोल के बाहर, बड़ला रोड भदवासिया स्कूल तक क्षेत्र में फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में जनता से संवाद कर मतदान के लिए जागरूक किया। कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र सिंह गागुड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिशा निर्देशानुसार अधिवक्ताओं द्वारा सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में प्रचार प्रसार कर जनता को जागरूक करने के लिए पेम्पलेट के माध्यम से अभियान के पांचवें चरण में महामंदिर तीसरी पोल के बाहर सभी कांग्रेस विचारधारा के वकील एकत्र होकर शिव शक्तिनगर,शक्तिनगर, दाधीच नगर,तिलक नगर,भदवासिया स्कूल से महावीर नगर से बाबू लक्ष्मण सिंह चौराहा तक आमजन से राजस्थान सरकार के द्वारा किये गये कार्यों के संबंध में संवाद कर आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी के समर्थन में मतदान की अपील की।

यह भी पढ़िए- अंतर मंडलीय रेलवे वॉलीबॉल में जोधपुर चैम्पियन 

गागुडा ने बताया कि तीसरी पोल के बाहर पार्षद सीमा खींची और दाधीच नगर में पार्षद विकास दाधीच, महामंदिर ब्लॉक कमेटी के कोषाध्यक्ष प्रकाश प्रजापत ने अधिवक्ताओं को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। जिसमे कांग्रेस विधि विभाग प्रदेश महासचिव एवं अतिरिक्त महाधिवक्ता करण सिंह राजपुरोहित,प्रदेश सचिव हिमांशु श्रीमाली,अपर लोक अभियोजक अनिल सिंह देवड़ा,उप राजकीय अधिवक्ता श्रवण विश्नोई,मुख्तयार खान,एजीसी बालाराम कुमावत, दीपक चांडक,एजीए रवि खींची, दिनेश विश्नोई,सचिव हरिराम विश्नोई, सज्जन सिंह कर्णावत,मीडिया सचिव वसीम अहमद,श्रवण सोलंकी,जयेश, अमित,दीपाराम,कुलदीप,दीपक विश्नोई,केडी चारण सहित कांग्रेस विधि विभाग के कई अधिवक्ता उपस्थित हुए और पेम्पलेट का वितरण कर जनता को सरकार की
योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here