बाथटब में मृत पाए गए लोकप्रिय अमेरिकी टीवी शो ‘फ्रेंड्स’ के एक्टर मैथ्यू पैरी – 24×7 Khabre Fatafat

0
8

लॉस एंजिल्स। चर्चित और लोकप्रिय वेब सीरीज ‘फ्रेंड्स’ में चैंडलर बिंग की भूमिका निभाने वाले अमेरिकी अभिनेता मैथ्यू पेरी का लॉस एंजिल्स में निधन हो गया। मैथ्यू ने 54 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। वह बाथ टब में मृत पाए गए। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार एमी अवार्ड के लिए नामांकित हो चुके अभिनेता पेरी को शनिवार को उनके लॉस एंजिल्स स्थित घर में बाथ टब में मृत पाया गया। पुलिस अधिकारी ड्रेक मैडिसन ने कहा है कि पुलिस पेरी के ही ब्लॉक में 50 वर्षीय एक पुरुष की मौत की जांच के लिए गई थी। इसी वक्त मैथ्यू पेरी के बाथ टब में मृत पाए जाने की सूचना मिली। एक रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पूरे करियर के दौरान मैथ्यू पेरी नशे की लत से जूझते रहे। उन्होंने पिछले वर्ष प्रकाशित अपने संस्मरण ‘फ्रेंड्स, लवर्स ऐंड द बिग टेरिबल थिंग’ में यह स्वीकार भी किया है।

पेरी ने अपना टेलीविजन डेब्यू 1979 में 240-रॉबर्ट के एक एपिसोड से किया था। उन्होंने नॉट नेसेसरीली द न्यूज (1983), चार्ल्स इन चार्ज (1985), सिल्वर स्पून्स (1986), जस्ट द टेन ऑफ अस (1988) और हाइवे टू हेवन (1988) जैसे शो में यादगार भूमिका निभाई। मैथ्यू पेरी को सबसे बड़ा ब्रेक फ्रेंड्स में चैंडलर बिग के रूप में मिला। इस भूमिका ने एनबीसी सिटकॉम में पेरी और उनके सह-कलाकारों को घर-घर प्रसिद्ध कर दिया। पेरी रातों रात सुपर स्टार बन गए। फ्रेंड्स की रेटिंग सबसे ज्यादा रही। अभिनेता पेरी की मां सुजैन ने कुछ साल पहले एक कनाडाई प्रसारक के साथ दूसरी शादी कर ली थी।

‘फ्रेंड्स’ शृंखला के प्रसारक एनबीसी ने बयान में कहा, मैथ्यू पेरी के इतनी जल्दी निधन से हम अविश्वसनीय रूप से दुखी हैं। उन्होंने अपनी परफेक्ट कॉमेडी टाइमिंग और व्यंग्यपूर्ण बुद्धि से दुनिया भर के लाखों लोगों को बहुत खुशी दी। उनकी विरासत अनगिनत पीढ़ियों तक जीवित रहेगी। फ्रेंड्स का निर्माण करने वाले वार्नर ब्रदर्स टेलीविजन ग्रुप ने कहा, हम अपने प्रिय मित्र मैथ्यू पेरी के निधन से टूट गए हैं। मैथ्यू वार्नर ब्रदर्स टेलीविजन समूह परिवार का अमिट हिस्सा थे। यह हृदयविदारक दिन है। हम उनके परिवार, उनके प्रियजनों और उनके सभी समर्पित प्रशंसकों के साथ इस दुख की घड़ी में शरीक हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here