एक दिवसीय शिल्प प्रदर्शन व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एक दिवसीय शिल्प प्रदर्शन व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
10

एक दिवसीय शिल्प प्रदर्शन व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जोधपुर,एक दिवसीय शिल्प प्रदर्शन व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आदर्श विधा मन्दिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैतारण में एक दिवसीय शिल्प प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि किरण वीएन ने बताया कि हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा निःशुल्क आरटीजन कार्ड बनाये जाते हैं यह कार्ड हर शिल्पी की पहचान है। इस कार्ड के जरिए प्रशिक्षण एक्सपोर्ट मार्केट से जोड़ा जाता है एवं प्रशिक्षण समय-समय पर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें – लोकतंत्र में समस्या समाधान के लिए मतदान आवश्यक

सहायक निदेशक कार्यालय विकास सहायक हस्तशिल्प किरण वीएन ने विभिन गतिविधियों से अवगत कराया, जिसमें विद्यालय में बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के मध्य रंगोली,पेंटिंग व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों को हस्तशिल्प के बारे में जानकारी प्रदान की गई,जिससे उनके मध्य हस्तशिल्प के प्रति जागरूकता पैदा हो। कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार व सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय व्यवस्थापक बाबूलाल सिंह राजपुरोहित,प्रधानाचार्य ओमप्रकाश बंजारा,कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प रविकांत मीणा सुरेश विजेंद्र व अन्य प्रतिभागी थे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here