रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्ति से 2.4 किलो चांदी बरामद रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्ति से 2.4 किलो चांदी बरामद Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
13

रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्ति से 2.4 किलो चांदी बरामद

जोधपुर,रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्ति से 2.4 किलो चांदी बरामद। राजकीय रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध व्यक्ति के थैले से 2.4 किलो से ज्यादा चांदी जब्त किया है। वह चांदी के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

यह भी पढ़ें – पोस्टर बनाकर व गरबा की धुन पर दिया मतदान करने का संदेश

थानाधिकारी महेश श्रीमाली ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जीआरपी विनीत कुमार बंसल,पुलिस उपधीक्षक गौतम जैन के निदेशानुसार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखी जा रही थी। आज पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति के थैले की तलाशी ली तो उसमें 16 जोड़ी चांदी की पायजेब व एक पारदर्शी छोटी थैली में चांदी का बुरादा मिला जिनका वजन 02.487 ग्राम पाया गया। इस पर संदिग्ध व्यक्ति नई ब्रह्मपुरी श्रीमालियों का बास समदड़ी जिला बालोतरा निवासी प्रकाशचंद सोनी से पूछताछ किए जाने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर चांदी को जब्त कर लिया गया। पुलिस कार्रवाई में हैडकांस्टेबल गजेसिंह,कांस्टेबल राजेंद्र मीणा, आरपीएफ के एसआई लिखमाराम आदि शामिल थे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here