एमपी में इस बार 3 Diwali करेंगे सेलिब्रेट, छिंदवाड़ा में बोले अमित शाह, निशाने पर कमलनाथ – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा पहुंचे केन्द्रीय मंत्री अमित शाह चुनावी रैली में कांग्रेस पर जमकर गरजे। पूर्व सीएम कमलनाथ को उनके गढ़ छिंदवाड़ा में ही घेरा। अमित शाह ने कहा कि इस बार मध्यप्रदेश में तीन दीपावली मनाई जाएगी।पहली दीवाली दीपावली के दिन होगी, दूसरी दीपावली भाजपा सरकार बनने पर मनाई जाएगी और तीसरी दीवाली अयोध्या में रामलला की स्थापना पर होगी।

उन्होंने कहा कि राहुल बाबा केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद कहते थे कि मंदिर वही बनाएंगे लेकिन तिथि नहीं बताएंगे, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने अब राम मंदिर बनाने में भूमिका अदा की और अब मंदिर में स्थापना की तिथि 22 जनवरी बता भी दी है। राहुल गांधी दर्शन करने अयोध्या आ सकते हैं।इस दौरान अमित शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद राम मंदिर निर्माण, सर्जिकल स्ट्राइक, धारा 370 हटना, चंद्रयान, तीन तलाक, महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण मिला है। शाह ने जुन्नारदेव में मध्यप्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनेगी तो जनता को इसका सीधा फायदा होगा।

भाजपा के हुए सीताराम
हर्रई में पिछले कुछ दिनों कांग्रेस में गुटबाजी सामने आ रही थी यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर कमलेश शाह की टिकिट बदलने की मांग को लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सीताराम डेहरिया, आदिवासी प्रकोष्ठ के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय भारती मोर्चा खोले हुए थे।

आदिवासियों पर फोकस
छिंदवाड़ा जिला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। यहां पर आदिवासी मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनैतिक दल लगे हुए हैं। जुन्नारदेव में अमित शाह ने लगभग 45 मिनट भाषण दिया। जिसमें लगभग 20 मिनट आदिवासी समाज को साधने का प्रयास किया गया, जबकि 20 मिनट केंद्र की मोदी सरकार और मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार की उपलब्धि बताई गई। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश की आजादी में मध्यप्रदेश के आदिवासियों का बड़ा योगदान रहा। राजा शंकर शाह, बादलभोई, रानी दुर्गावती सभी ने देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here