कोहरे के कारण मिस्र में भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराए कई वाहन; 32 लोगों के मारे जाने की खबर – 24×7 Khabre Fatafat

0
7

मिस्र के एक राजमार्ग पर कई कारें आपस-में करा गईं, जिसमें कम से कम 32 लोगों के मारे जाने की खबर है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि काहिरा और भूमध्यसागरीय शहर अलेक्जेंड्रिया को जोड़ने वाले राजमार्ग पर शनिवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) यह हादसा हुआ। एक के बाद एक कई वाहन टकराने से कई गाड़ियों में आग लग गई। दुर्घटना में 32 लोगों की मौत हो गई।स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, सुबह के समय घना कोहरा लगा हुआ था। हादसा उस समय हुआ जब एक बस ने सड़क किनारे खड़े वाहन को टक्कर मार दी। इसके बाद अन्य वाहन बस से टकरा गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है। बस काहिरा जा रही थी।

घटना के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, जिनमें सड़के किनारे वाहन जलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिनमें दमकलकर्मी बाहर निकल रहे हैं। सरकारी दैनिक अल-अहरम ने बताया कि काहिरा से करीब 160 किलोमीटर उत्तर में नुबारिया शहर में हुए इस हादसे में 29 वाहन शामिल हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिस्र के मौसम विज्ञान प्राधिकरण ने एक दिन पहले राजमार्गों पर भारी कोहरे की चेतावनी दी थी।
मिस्र में हर साल घातक सड़क दुर्घटनाएं हजारों लोगों की मौत होती है। उसका खराब परिवहन सुरक्षा रिकॉर्ड है। दुर्घटनाएं ज्यादातर तेज गति, खराब सड़कों या यातायात कानून ठीक से लागू न होने के कारण होते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here